16 साल बाद 'आयरन लेडी' इरोम शर्मिला आज तोड़ेंगी अपना अनशन

नयी दिल्ली। आयरन लेडी के नाम से मशहूर इरोम शर्मिला आज 16 साल बाद अपना अनशन तोड़ेंगी। मणिपुर में सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम को हटाने की मांग को लेकर इरोम पिछले 16 सालों से अनशन पर हैं। बिना अन्न खाएं वो साल 2000 से हड़ताल कर रही हैं।

 irom sharmila

राजनीति में करेंगी एंट्री

मंगवार को भूख हड़ताल खत्म करने के साथ-साथ इरोम राजनीति में कदम रखने का ऐलान कर चुकी हैं। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ शादी करने का भी ऐलान किया है। राजनीति में आने का मन बना चुकी इरोम ने कहा है कि वो अगले साल होने वाले मणिपुर विधानसभा चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। आपको बता दें कि इरोम शर्मिला ने 26 जुलाई को घोषणा की थी कि वो भूख हड़ताल खत्म कर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने ऐलान किया कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर सामान्य जीवन बिताना चाहती हैं। कौन हैं इरोम शर्मीला? क्यों की 14 साल तक भूख हड़तल "आयरन लेडी" के आंदोलन की सच्ची कहानी

खुदकुशी के आरोप में हुई गिरफ्तार

साल 2000 में मणिपुर में सुरक्षा बलों के हाथों 10 नागरिकों की मौत के बाद आफ्स्पा हटाने की मांग करते हुए इरोम ने भूख हड़ताल शुरू की थी। लेकिन भूख हड़ताल पर बैठने की तीन दिन बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। तीन दिन बाद ही उन्हें मणिपुर सरकार ने खुदकुशी की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। "आयरन लेडी" की दास्तान 14 वर्ष तक इंसाफ के लिए नहीं खाया अन्न का दाना

परिवार को है इतंजार

इरोम के फैसले से उनका परिवार बेहद खुश हैं। उनके परिवारवाले उनके घर लौंटने का इतंजार कर रहे हैं। परिवारवाले उनके स्वागत में तैयारियां कर रहे हैं। घर में उन के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की गई है। हलांकि उन्हें इस बात की आशंका है कि उनकी बेटी घर आएगी या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+