इरोम शर्मिला ने अपने ब्रिटिश ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी, जारी रहेगी समाज सेवा
शादी बिल्कुल सादे तरीके से की गई ईरोम और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने शादी में अपने किसी रिश्तेदार को नहीं बुलाया था। इरोम शर्मिला अभी कोडाईकनल में ही रह रही हैं।
नई दिल्ली। सामाजिकअधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने अपने ब्रिटिश ब्वॉय फ्रेंड डेसमंड कुटिन्हो से शादी कर ली है। तमिलनाडु के कोडाईकनल के सब रजिस्टार कार्यालय में ईरोम और डेसमंड की शादी हुई। शादी बिल्कुल सादे तरीके से की गई ईरोम और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने शादी में अपने किसी रिश्तेदार को नहीं बुलाया था। इरोम शर्मिला अभी कोडाईकनल में ही रह रही हैं।

इससे पहले दोनों ने हिंदू विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया था। अंतर-धार्मिक विवाह होने के कारण सब-रजिस्ट्रार ने उन्हें विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह पंजीकरण कराने के लिए कहा था। शर्मिला ने संवाददाताओं को बताया कि कोडईकनाल एक शांतिपूर्ण स्थान है और शांति के लिए उनकी तलाश यहां आकर खत्म हो गयी है। उन्होंने कहा कि वह कोडईकनाल पर्वतीय क्षेत्र में आदिवासियों के कल्याण के लिए अपनी आवाज उठाएंगी।
इरोम और डेसमंड की शादी को लेकर वी महेंद्रन नामक एक स्थानीय कार्यकर्ता ने आपत्ति जतायी थी। उसने दलील दी कि दंपती के पर्वतीय क्षेत्र में रहने से इलाके के आदिवासियों को कानूनी एवं अन्य तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सब-रजिस्ट्रार ने इस आपत्ति को खारिज करते हुए कुटिन्हो के साथ शर्मिला के विवाह का रास्ता साफ कर दिया।दंपती ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह पंजीकरण के लिए १२ जुलाई को अपना आवेदन जमा किया था और किसी को आपत्ति होने की स्थिति में सब रजिस्ट्रार ने 30 दिन के अंदर इस पर आपत्तियां मंगायी थी।
आपको बता दें कि मार्च में मणिपुर विधानसभा चुनाव में इरोम भी प्रत्याशी थीं। चुनाव में हारने के बाद वह कोउटिन्हो के साथ हिल स्टेशन आ गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications