Air India के क्रू पर थूकने वाली आइरिश महिला वकील को 6 महीने की जेल
लंदन। पिछले साल नवंबर में एयर इंडिया की मुंबई-लंदन की फ्लाइट में क्रू के साथ धक्का-मुक्की कर गालियां देने और उन पर थूकने वाली आइरिश महिला यात्री को ब्रिटेन की एक कोर्ट ने 6 महीने की जेल की सजा सुनाई है। मामले में फैसला सुनाते हुए जज ने इसे महिला की हरकता को अपमानजनक और परेशान करने वाली बताया। दरअसल यह आइरिश महिला 9 घंटे की फ्लाइट में शराब न मिलने से नाराज थी जिसके बाद वो क्रू मेंबर से जा भिड़ी।

आइरिश महिला का नाम बर्न्स है जिसकी उम्र 50 साल है। कोर्ट ने फ्लाइट के दौरान महिला को नशे में पाए जाने के लिए 6 महीने की सजा सुनाई है जबकि क्रू के साथ धक्का-मुक्की के लिए 2 महीने की सजा का ऐलान किया है। दरअसल आइरिश महिला ने फ्लाइट के क्रू से धक्का-मुक्की करते हुए अपशब्दों के साथ कहा था कि वो इंटरनेशनल लॉयर है। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें महिला को क्रू मेंबर के साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा गया था।
यह भी पढ़ें- पुलिस वालों ने 400 लेकर रेप आरोपियों को छोड़ा, रिक्शा पर ले जाकर महिला से की थी दरिंदगी
फैसला सुनाते वक्त जज निकोलस वुड ने भी का कि वह संतुष्ट हैं कि हमला नस्लीय रूप से किया गया था। फ्लाइट नियम के अनुसार एक यात्री को शराब के 2-3 पैग और 3-4 ग्लास वाइन जी सकती है। बिजनेस क्लास के पैसेंजर्स थोड़े ज्यादा ले सकते हैं। लेकिन इस यात्री के पास पहले सी शराब की बोतलें थी इसके बाद भी और की डिमांड कर रही थी। जब फ्लाइट के क्रू ने इनकार कर दिया तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और चालक दल के सदस्यों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगी। यात्री के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की और लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान उसे हिरासत में ले लिया गया था।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: पार्क में टहलने गई 61 साल की महिला से रेप, बेहोश हालत में मिली












Click it and Unblock the Notifications