Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IRCTC: मुंबई से श्रीनगर का 6 दिनों का ऐसा टूर पैकेज जिसमें ट्रेन यात्रा नहीं होगी, पूरी डिटेल देखिए

मुंबई, 10 अगस्त: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने मुंबई से जम्मू-कश्मीर के लिए 6 दिनों के टूर पैकेज का ऐलान किया है। इंडियन रेलवे का यह टूरिज्म विंग इस यात्रा की शुरुआत 25 और 26 सितंबर से करेगा। इस पैकेज में 5 रातें और 6 दिनों की यात्रा शामिल होगी। इस दौरान पर्यटक मुंबई से चलकर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसी जगहों पर जाएंगे। इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत आईआरसीटीसी ने 27,300 रुपये रखे हैं। इस यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने पूरी डिटेल्स तैयार कर ली है और इच्छुक यात्री उसके मुताबिक अभी से अपनी प्लानिंग कर सकते हैं।

पहले दिन: मुंबई से श्रीनगर

पहले दिन: मुंबई से श्रीनगर

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने इस टूर पैकेज को 6 दिनों में विभाजित किया है। पहले दिन पर्यटकों को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई से श्रीनगर ले जाया जाएगा। श्रीनगर पहुंचने पर सैलानी शंकराचार्य मंदिर जाएंगे। यहां मशहूर डल झील की हाउसबोट में ही उनके ठहरने का इंतजाम होगा। दोपहर का वक्त आराम के लिए खाली रखा गया है। शाम के समय में लोग डल लेक में शिकारा की सवारी (अपने खर्च पर) कर सकेंगे। रात का खाना हाउसबोट में ही उपलब्ध करवाया जाएगा।

दूसरे दिन: श्रीनगर-पहलगाम

दूसरे दिन: श्रीनगर-पहलगाम

श्रीनगर में सुबह का नाश्ता करने के बाद पर्यटकों को पहलगाम ले जाया जाएगा। रास्ते में वो अवंतीपुरा खंडहरों, बेताब वैली, अरु वैली और चंदनवाड़ी की सैर कर सकेंगे और प्राकृतिक घाटियों के सौंदर्य का आनंद उठा सकेंगे। जिन्हें टट्टुओं की सवारी करनी है, वो अपने खर्च पर कर सकेंगे। इस दिन पर्यटकों के डिनर और रात में ठहरने का इंतजाम पहलगाम में ही होगा।

तीसरे दिन: पहलगाम-गुलमर्ग-श्रीनगर

तीसरे दिन: पहलगाम-गुलमर्ग-श्रीनगर

सुबह के नाश्ते के बाद टूरिस्ट गुलमर्ग के लिए रवाना होंगे। सड़क के रास्ते में फूलों के मैदान देखने का मौका मिलेगा। गुलमर्ग में स्थानीय नजारों को देखने के लिए गोंडोला राइड की चाहत रखने वाले सैलानियों को जेब से पैसे देने पड़ेंगे। गुलमर्ग में दिन बिताने के बाद पर्यटक वापस श्रीनगर लौट आएंगे। रात में होटल में ठहरेंगे और वहीं डिनर होगा।

चौथे दिन: श्रीनगर-सोनमर्ग-श्रीनगर

चौथे दिन: श्रीनगर-सोनमर्ग-श्रीनगर

अगले दिन सुबह फिर नाश्ते के बाद लोग सोनमर्ग के लिए सड़क के रास्ते रवाना हो जाएंगे। सोनमर्ग समुद्र तल से 2,800 मीटर की ऊंचाई पर है। जाड़ों में यहां के पहाड़ बर्फ की चादरों से सफेद हो जाते हैं। थाजीवास ग्लेशियर देखने के लिए कारिए पर टट्टुओं को लिया जा सकता है, जो कि गर्मी के महीनों में मुख्य आकर्षण है। रात में वापस श्रीनगर लौटना है और होटल में ठहरने का इंतजाम है।

पांचवें दिन: श्रीनगर

पांचवें दिन: श्रीनगर

पांचवें दिन नाश्ते के बाद पर्यटकों को श्रीनगर में स्थानीय जगहों का सैर कराया जाएगा। इसमें मुगल गार्डन के निशात बाग, चश्मेशाही और शालीमार गार्डन शामिल हैं। फिर डल झील के किनारे स्थित मशहूर हजरतबल दरगाह जाएंगे। शाम में पर्यटकों के पास श्रीनगर में शॉपिंग करने का समय रहेगा। फिर होटल वापसी और डिनर के बाद वहीं पर आराम कर सकेंगे।

छठे दिन: श्रीनगर से मुंबई

छठे दिन: श्रीनगर से मुंबई

सुबह के नाश्ते के बाद यात्रियों के पास काफी वक्त रहेगा। फिर होटल से चेक आउट करेंगे और उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। शाम में 17.35 में मुंबई की फ्लाइट पकड़ेंगे और रात के 8.25 पर वे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+