अब IRCTC से बुक करा सकेंगे पवन हंस हेलीकॉप्टर के टिकट
नयी दिल्ली। रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली आईआरसीटीसी ने नई सुविधा की शुरुआत की है। अब आईआरसीसीटी के जरिए आप हेलीकॉप्टर टिकट भी बुक करा सकते हैं। जी हां अब आईआरसीटीसी के जरिए आप पवनहंस हेलीकॉप्टर की बुकिंग करा सकते हैं। इस जुगाड़ से हमेशा मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी और पवन हंस ने समझौता किया है। जिसके तहत लोग पवनहंस की टिकट रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग साइट से खरीद सकेंगे। आईआरसीटीसी के चेयरमैन एके मनोचा की माने तो इससे श में 'हेली टूरिज्म' को बढ़ावा मिलेगा। चलती ट्रेन में भी मिलेगा कंफर्म बर्थ, रेलवे की नई सुविधा
आपको बता दें कि पवन हंस नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत आता है। जबकि आईआरसीटीसी रेलवे का पीएसयू है। अब जब कि रेलवे की साइट से पवनहंस की बुकिंग होगी तो उम्मीद की जा रही है कि इस सेवाओं में इजाफा किया जाएगा। लोगों को सुविधाजनक तौर पर टिकट मुहैया कराए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications