Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IRCTC Ticket Booking Rules: 1 मार्च से IRCTC से नहीं मिलेगा टिकट, रेलवे का स्मार्ट एप बदलेगा बुकिंग का तरीका

IRCTC Ticket Booking Rules: भारतीय रेलवे अपने करोड़ों यात्रियों के लिए डिजिटल टिकटिंग की दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने जा रहा है। 1 मार्च 2026 से रेलवे का पुराना टिकटिंग सिस्टम पूरी तरह बदल जाएगा।

अब आपको जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट या रिजर्वेशन के लिए अलग-अलग ऐप्स के झंझट में नहीं पड़ना होगा।भारतीय रेलवे ने सफर को और भी आसान और स्मार्ट बना दिया है। रेलवे बोर्ड के मुताबिक, 1 मार्च 2026 से मौजूदा 'UTS on Mobile' ऐप को पूरी तरह से बंद (Decommission) कर दिया जाएगा।

irctc-ticket-booking-rule

अब जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग केवल RailOne ऐप के जरिए ही हो सकेगी।

IRCTC New App: 1 मार्च से क्या बदल जाएगा?

1 मार्च 2026 से पूरे देश में पुराना UTS ऐप बंद कर दिया जाएगा। इसकी जगह अब यात्रियों को RailOne ऐप का इस्तेमाल करना होगा। यानी अगर आप अब तक UTS ऐप से जनरल टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट लेते थे, तो अब आपको RailOne ऐप डाउनलोड करना जरूरी होगा।

What is RailOne App : क्या है RailOne ऐप और यह क्यों जरूरी है?

RailOne ऐप को रेलवे ने एक ऑल-इन-वन (All in One) टिकटिंग ऐप के तौर पर तैयार किया है। इस ऐप में यात्रियों को सिर्फ जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट ही नहीं, बल्कि रेलवे से जुड़ी कई अहम सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। RailOne रेलवे का एक 'सुपर-ऐप' है जिसे CRIS (Center for Railway Information Systems) ने बनाया है।

यह ऐप अब तक के सभी अलग-अलग ऐप्स (जैसे UTS, IRCTC Rail Connect, NTES) का मिश्रण है। इस ऐप से अब जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, रिजर्वेशन, PNR स्टेटस, लाइव ट्रेन लोकेशन, और यहां तक कि ट्रेन में खाना ऑर्डर करने की सुविधा भी इसी एक ऐप पर मिलेगी।

अच्छी बात यह है कि आपको नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने UTS या IRCTC के यूजरनेम और पासवर्ड से ही RailOne में लॉगिन कर सकते हैं। यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल उनके UTS वॉलेट बैलेंस को लेकर है कि उनका R-Wallet का क्या होगा? रेलवे ने स्पष्ट किया है कि लॉगिन करते ही आपका UTS वॉलेट बैलेंस अपने आप RailOne ऐप में ट्रांसफर हो जाएगा।

RailOne ऐप पर जनरल टिकट बुक करने का तरीका

नया ऐप पुराने ऐप्स की तुलना में काफी तेज और आधुनिक है। जनरल टिकट बुक करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:

ऐप डाउनलोड करें: प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से RailOne ऐप डाउनलोड करें।

लॉगिन करें: अपने पुराने UTS या IRCTC क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर लॉगिन करें।

जर्नी प्लानर: होम स्क्रीन पर 'Journey Planner' में जाएं।

टिकट प्रकार: 'Unreserved' (जनरल टिकट) का विकल्प चुनें।

लोकेशन: 'From Station' और 'To Station' भरें। आप GPS ऑन करके अपनी करंट लोकेशन से नजदीकी स्टेशन भी चुन सकते हैं।

भुगतान: UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पेमेंट करें।

टिकट एक्सेस: आपका टिकट 'My Bookings' सेक्शन में दिखाई देगा, जिसे ऑफलाइन भी दिखाया जा सकता है।

यात्रियों को क्या फायदा होगा?

अब तक यात्रियों को अलग-अलग कामों के लिए UTS, IRCTC और दूसरे प्लेटफॉर्म का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन RailOne ऐप के आने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी। अब फोन में 4-5 अलग-अलग रेलवे ऐप्स रखने की जरूरत नहीं, जिससे मोबाइल मेमोरी बचेगी।

स्टेशन पर टिकट खिड़की की लंबी लाइनों से छुटकारा मिलेगा और समय की बचत होगी। ऐप में बायोमीट्रिक लॉगिन और mPIN की सुविधा है, जिससे टिकट बुक करना और भी सुरक्षित और तेज हो गया है। RailOne ऐप का आना भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण का एक मील का पत्थर है। 1 मार्च से पहले इस ऐप को डाउनलोड कर लें और इसकी कार्यप्रणाली को समझ लें ताकि आपके सफर में कोई बाधा न आए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+