Odisha Train Accident: IRCTC ने कांग्रेस के दावों को किया खारिज, कहा- ट्रेन टिकट कैंसिलेशन नहीं बढ़ा

Odisha Train Accident: आईआरसीटीसी ने कांग्रेस के दावों को गलत ठहरा दिया है। कहा कि टिकट कैंसिलेशन तथ्यात्मक रूप से गलत है। बता दें कि ट्रेन हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक घायल हो हुए।

Odisha Train Accident

Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने दावा किया कि दुर्घटना के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट कैंसिल कर दिए हैं। उन्हें लगता है कि ट्रेन में सफर सुरक्षित नहीं है।

ऐसे में रेलवे टिकटिंग सेवाएं प्रदान करने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने कांग्रेस के दावों का खंडन किया है। आईआरसीटीसी ने कहा कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। रद्दीकरण में वृद्धि नहीं हुई है। बल्कि इसके विपरीत कैंसिलेशन एक जून को 7.7 लाख से घटकर तीन जून को 7.5 लाख हुआ।

'ऐसी ट्रेन दुर्घटना पहले कभी नहीं हुई'

दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने सोमवार को दावा किया था कि दुर्घटना के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट रद्द कर दिए हैं और कहा कि वे यात्रा करने में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी ट्रेन दुर्घटना पहले कभी नहीं हुई। सैकड़ों लोगों की जान चली गई और एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना ने सभी को आहत किया है। दुर्घटना के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट रद्द कर दिए हैं।

कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना बनी 275 लोगों का काल

आपको बता दें कि बीती शुक्रवार यानी दो जून को ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस की मालगाड़ी से जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे खिलौने की तरह पटरी से उतरकर पलट गए। हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई और 1,000 से अधिक घायल हो गए। आजादी के बाद यह सबसे भीषण रेल दुर्घटना मानी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+