IRCTC Rampath Yatra:ट्रेन से तीर्थ यात्रा का विशेष पैकेज, चित्रकूट-वाराणसी-अयोध्या जाने का मौका, पूरी डिटेल

नई दिल्ली, 8 सितंबर: भारतीय रेलवे का आईआरसीटीसी त्योहारी मौसम में तीर्थयात्रियों के लिए एक बहुत ही आकर्षक टूर पैकेज 'आईआरसीटीसी रामपथ यात्रा' लेकर आया है। इस पैकेज में यात्रा के अलावा खाने-पीने, ठहरने और स्थानीय यातायात का पूरा खर्च शामिल है। पैकेज में सुविधाओं के मुताबिक दो तरह के प्लान हैं और यात्री अपनी सुविधा के अनुसार उसमें से एक के लिए बुकिंग कर सकते हैं। यह यात्रा अगले महीने 27 नवंबर से शुरू होकर 4 दिसंबर तक चलेगी। यह पैकेज विशेष रूप से भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

रामपथ यात्रा किन तीर्थ स्थलों तक जाएगी ?

रामपथ यात्रा किन तीर्थ स्थलों तक जाएगी ?

आईआरसीटीसी रामपथ यात्रा पैकेज त्योहारी मौसम में तीर्थ यात्रा का विशेष अवसर उपलब्ध करवा रहा है। इस यात्रा पैकेज में यात्रा का सारा खर्च शामिल है। यह यात्रा 8 दिन और 7 रातों की होगी, जिसमें यात्रियों को सारी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। जैसा कि रामपथ यात्रा के नाम से ही साफ है कि रेलवे की यह यात्रा उन तीर्थ स्थलों का दर्शन करवाएगी, जो प्रभु श्रीराम से जुड़े हैं। यह ट्रेन आपको अयोध्या, नंदीग्राम, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट लेकर जाएगी।

रामपथ यात्रा में क्या-क्या दर्शन होंगे ?

रामपथ यात्रा में क्या-क्या दर्शन होंगे ?

अयोध्या पहुंचने पर तीर्थयात्री वहां के विभिन्न मंदिरों का दर्शन कर सकेंगे। वह नंदीग्राम भी जाएंगे जहां शाम को पवित्र सरयू नदी की आरती में शामिल हो सकेंगे। वाराणसी में उन्हें काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके अलावा वे अस्सी घाट में गंगा आरती के अद्भुत नजारे का भी आनंद उठा सकेंगे। प्रयागराज में सैलानी पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। श्रृंगवेरपुर जाने से पहले उन्हें हनुमान मंदिर में भी दर्शन का सौभाग्य मिलेगा। जब यात्री चित्रकूट पहुंचेंगे तो वहां भी उन्हें पवित्र मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी का अवसर मिलेगा। वहां वे सती अनुसुईया आश्रम, हनुमान धारा, गुप्त गोदावरी आदि मंदिरों में दर्शन करेंगे।

पैकेज की कीमत क्या है और क्या सुविधाएं मिलेंगी ?

पैकेज की कीमत क्या है और क्या सुविधाएं मिलेंगी ?

इस ट्रेन में यात्री स्लीपर क्लास (स्टैंडर्ड) और एसी थ्री टियर (कंफर्ट) कोच में बुकिंग करवा सकेंगे। यात्रा पैकेज में ट्रेन से यात्रा, ठहरने की व्यवस्था और शुद्ध शाकाहारी ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था शामिल है। यात्रा पैकेज की कीमत 7,560 रुपये (स्टैंडर्ड) और 12,600 रुपये (कंफर्ट) है, जिसमें जीएसटी भी शामिल है। यह किराया प्रति व्यक्ति के हिसाब से लिया जाएगा। यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं में प्रत्येक कोच में एनाउंसमेंट और सिक्योरिटी के लिए एस्कॉर्ट की व्यवस्था रहेगी, ट्रेन सुप्रिटेंडेंट के तौर पर आईआरसीटीसी के एक अधिकारी उपलब्ध रहेंगे। सड़क मार्ग स्थानान्तरण के लिए नॉन-एसी वाहन की व्यवस्था होगी और साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

कब और कहां से शुरू होगी रामपथ यात्रा ?

कब और कहां से शुरू होगी रामपथ यात्रा ?

तय शेड्यूल के मुताबिक यह रामपथ यात्रा 27 नवंबर, 2021 को रात साढ़े 12 बजे पुणे स्टेशन से शुरू होगी। यात्री पुणे के अलावा लोनावला, नासिक, कल्याण, मनमाड, जलगांव, चालीसगांव, भुशवाल, खंडवा, इटारसी स्टेशनों पर ट्रेन में बोर्डिंग या डिबोर्डिंग कर सकेंगे। यह यात्रा 4 दिसंबर, 2021 को समाप्त होगी। यात्री इस बात का ध्यान रखें कि अभी जो यात्रा शुरू होने का समय बताया गया है वह संभावित है और उसमें बदलाव भी हो सकता है। फाइनल टाइम भारतीय रेलवे का ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले बताएगा।

टिकट रद्द करवाने कितने पैसे कटेंगे ?

टिकट रद्द करवाने कितने पैसे कटेंगे ?

यात्रीगण चाहें तो यात्रा शुरू होने के 15 दिनों के अंदर अपनी बुकिंग कैंसल करा सकते हैं। इसके लिए प्रति व्यक्ति पैकेज की कीमत से 250 रुपये काटे जाएंगे। यदि यह टिकट 8 से 14 दिनों के अंदर रद्द कराया जाता है तो 25%, 4 से 7 दिनों के भीतर रद्द होता है तो 50% और 4 दिनों के अंदर रद्द किया जाता है तो 100% रकम काटी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+