रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, IRCTC ने बंद की आई टिकट की बिक्री
नई दिल्ली। रेलवे ने अपनी टिकट सर्विस में बड़ा बदलाव किया है। रेलवे ने अपनी महत्वपर्ण सेवा को 1 मार्च से बंद कर दिया है। इस सेवा के बंद होने के बाद आप रेलवे की आई टिकट की बुकिंग नहीं करवा सकेंगे। जी हां रेलवे ने I-Ticket सेवा को बंद कर दिया है। IRCTC ने अपनी वेबसाइट से i-Ticket बुकिंग ऑप्शन को हटाने का फैसला कर लिया है। 1 मार्च से इसकी बुकिंग बंद कर दी गई है।

रेलवे की आई टिकट सेवा बंद
रेलवे ने टिकट सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए i-Ticket की बुकिंग बंद कर दी है। आपको बता दें कि आई टिकट के जरिए यात्री पेपर टिकट को ऑनलाइन ले सकते थे, लेकिन 1 मार्च से ये सर्विस समाप्त कर दी गई है।

2002 में हुई थी शुरुआत
साल 2002 में IRCTC ने i-Ticket सर्विस शुरू की थी। जिसके जरिए यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रेलवे काउंटर की तरह पेपर टिकट ले सकते थे। इस टिकट को यात्री द्वारा दिए गए पते पर पहुंचाया जाता था। इस सर्विस के लिए आपको स्लीपर और सेकंड क्लास के लिए 80 रुपए , जबकि एसी के लिए 120 रुपए अतिरिक्त चुकाना होता था।

मांग घटने पर लिया फैसला
रेलवे के मुताबिक IRCTC की ई टिकट सर्विस में मोबाइल पर संदेश आने के बाद से आई-टिकट को मंगाने वालों की संख्या में कमी आई। लोग आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक कर रेलवे द्वारा बुकिंग संदेश और अपना आईडी दिखाकर सफर कर लेते हैं, जिसके बाद से i-Ticket की मांग काफी घटने लगी। दो से तीन पहले बुक होने वाली आई टिकट की घटती मांग के बाद रेलवे ने इसे बंद करने का फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications