बिना रसोई वाले ट्रेनों में खाना उपलब्ध कराएगी आईआरसीटीसी

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिस्ट कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने बिना रसोई यान वाली 1,356 ट्रेनों में ई-कैटरिंग की सुविधा शुरू की है।

IRCTC offers meals in 1,356 pantryless trains

कंपनी ने एक बयान में कहा, सितंबर 2014 में परीक्षण के तौर पर आईआरसीटीसी ने इस सेवा को शुरू किया था। अभी तक पूरे देश में की विभिन्न ट्रेनों में आईआरसीटीसी ने 6,000 लोगों तक खाना पहुंचाया है। इनमें से केवल 350 लोगों को फास्ट-फूड पहुंचाया गया, बाकी सभी लोगों को पारंपरिक भारतीय भोजन उपलब्ध कराया गया।

आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा, "आईआरसीटीसी रेलवे यात्रियों के लिए भारतीय भोजन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। खाना मुहैया कराने वाली कई बड़ी कंपनियां और कैटर्स जैसे बीकानेरवाला, पंजाबी ग्रिल, करी किचन, इडली डॉट कॉम आदि के साथ बातचीत आखिरी दौर में हैं।" यात्री आईआरसीटीसी की फोन लाइन और वेबसाइट से खाना ऑर्डर कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+