वैलेंटाइन डे पर रेलवे का तोहफा, 4 नए रेल पैकेज का ऐलान
नयी दिल्ली। इस वैलेंटाइन डे पर रेलवे आपको खास सुविधाएं दे रहा है। रेलवे ने आपके लिए चार नए टूर पैकेज का ऐलान किया है। रेलवे का ये खास तोहफा दिल्ली और चंडीगढ़ से मिलने जा रहा है। रेलवे ने भारत दर्शन के 4 रेल पैकेजों की घोषणा की है। जिसका आनंद आप दिल्ली और चंडीगढ़ से दक्षिण भारत के दार्शनिक शहरों के लिए उठा सकते हैं। इसके अलावा रेलवे ने ट्रेन में मिलने वाली सुविधाओं में भी कुछ बदलाव किए हैं। आइए आपको बताते हैं कि क्या है रेलवे की नई घोषणा और सुविधाएं...

दिल्ली से पहला पैकेज
रेलवे ने दिल्ली से इस पैकेज की घोषणा की है। 14 फरवरी से इस पैकेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसके तहत आप दिल्ली से गोवा, अर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम का पद्मनाभम मंदिर, कन्याकुमारी, रामेश्वरम-रामनाथ मंदिर, और तिरुपति बालाजी तक का सफर कर सकते हैं।

दिल्ली से दूसरा पैकेज
रेलवे का ये दूसरा पैकेज 12 राते और 13 दिनों का है। इस पाकेज के तहत आप दिल्ली से 16 मार्च को अ पना सफर शुरू कर 28 मार्च को वापस दिल्ली लौट जाएंगे। इस पैकेज में आप तिरुपति बालाजी, कामाक्षी मंदिर, रामेश्वरम, रामनाथ मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, मैसूर और बंगलुरु तक का सफर कर सकते हैं।

चंडीगढ़ से 12 रात और 13 दिन का पैकेज
इस पैकेज को चंडीगढ़ स्टेशन से शुरु किया गया है। जिसके तहत आप 1 मार्च को शुरू होकर 13 मार्च को पूरा कर पाएंगे। इस पैकेज में तिरुपति बालाजी, कामाक्षी मंदिर, रामेश्वरम, रामनाथ मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी, मैसूर, और बंगलुरु में घुमाया जाएगा।

चंडीगढ़ से दूसरा पैकेज
यह सफर 31 मार्च से लेकर 13 अप्रैल को पूरा होगा। इसके तहत आप गोवा, अर्नाकुलम, पद्मनाभम मंदिर, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, रामनाथ मंदिर और तिरुपति बालाजी तक का सफर कर सकते हैं।

रेलवे की नई सुविधाएं
आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब यात्री पहले से बुक की गई ई टिकट पर अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। यह सुविधा आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है।

25 तहत की चाय
भातीय रेल जल्द ही ट्रेन में चाय की 25 वेरायटीज उपलब्ध कराएगी। भारतीय रेल ने इसके लिए एक मोबाइल एप भी तैयार किया है जिससे आप आसानी से अपनी मनपसंद चाय ऑर्डर कर सकते हैं।

घर ले जा पाएंगे बेडिंग
इस स्कीम के तहत 140 रुपए देकर यात्री चादर और तकिया ला सकते हैं। इसके अलावा 110 रुपए देकर यात्री एक कंबल भी खरीद सकता है। खास बात यह है कि सफर के बाद आप इन्हें अपने साथ घर भी ले जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications