अब ट्रेन में सफर के दौरान एक कॉल पर मिलेगी कई फ्लेवर वाली चाय
नई दिल्ली। रेल मंत्री सुरेश प्रभु भारतीय रेल में नित नये प्रयोग करने के लिए जाने जाते हैं। इस बार ताजा प्रयोग है रेल में कई फ्लेवर की चाय लोगों को मुहैया कराना। ट्रेन का टिकट बुक करने के लिये IRCTC के नियम-2016
ई-टिकट बुक कराने वालों को रेलवे ने दिया है खास तोहफा
ट्रेन में सफर करते समय अब आप कई तरह की चाय के फ्लेवर की चुस्कियां ले सकते हैं। इसके लिए रेलवे ने टी कैफे चेन चायोस के साथ करार किया है। जानिए क्या है रेलवे में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर?
चायोस चैन अब आपको ट्रेन में सफर करते समय आपकी सीट पर कई फ्लेवर की चाय मुहैया करायेगी। शुरुआती चरण में यह सुविधा नई दिल्ली से मुंबई के बीच मिलेगी।
आईआरसीटीसी के अनुसार चायोस यात्रियों को चाय के साथ स्वल्पाहार उनकी सीट तक पहुंचायेगी। इसके लिए आपको टोल फ्री नंबर 18001034139 पर फोन करना होगा।
यात्रियों को चाय के लिए दो स्टेशन पहुंचने से दो घंटे पहले बुकिंग करानी होगी। चायोस के दिल्ली-एनसीआर व मुंबई में 20 कैफे हैं। यह यात्रियों कको तुलसी चाय, अदरक चाय, नींबू चाय, शहद चाय, कुल्हड़ चाय सहित कई और फ्लेवर में चाय उपलब्ध करायेगी।













Click it and Unblock the Notifications