IRCTC: इस 15 अगस्त को भारतीय रेलवे देगा आपको 'नई आज़ादी'

केंद्रीय रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने अपने बजटीय भाषण में कहा था, 2014-15 वित्त वर्ष में ऑनलाइन टिकटिंग सुविधाओं का विस्तार होगा। लोग ट्रेन, कोच और सीट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे और इसी विचार पर आगे बढ़ते हुए IRCTC यात्रियों को यह अत्याधुनिक सुविधा देने के पक्ष में है।
पढ़ें- शह, शाह और मात
आने वाले दिनों में अनारक्षित व प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री भी ऑनलाइन शुरू करने की योजना बना रहा है। आईआरसीटीसी के टिकटिंग प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के बाद इन सेवाओं पर काम शुरू होने जा रहा है।
ख़ास बात है कि अब तक ऑनलाइन टिकट बुक करने पर केवल लोअर, मिडिल, अपर, साइड लोओर, साइड अपर सीट के विकल्प आते हैं। सीट नंबर चुनने का विकल्प नहीं मिलता है, जिसमें बदलाव कर जल्द ही आपकी सुविधा के लिए मनचाहा कोच, सीट चुनने की सुविधा शुरु हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications