अब पोस्ट ऑफिस से भी रेलवे टिकट होंगे बुक, जानिए कहां-कहां खुले हैं आज काउंटर

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने आज से टिकट रिजर्वेशन काउंटर खोल खोल दिए हैं, जो कि लोगों के किसी खुशखबरी से कम नहीं है, हालांकि ये सुविधा केवल चुनिंदा स्टेशनों पर ही उपलबद्ध है, आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान अभी तक यात्रियों को सिर्फ रेलवे की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से ही टिकट मिल पा रहे थे लेकिन रेलवे की नई घोषणा के बाद यात्री टिकट काउंटर और एजेटों के जरिए सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) से जरिए टिकट बुक हो सकते हैं, इस बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को ट्वीट करके बताया था।

Recommended Video

    Indian Railway:आज से रिजर्वेशन काउंटर पर टिकटों की बुकिंग,एजेंट भी कर सकेंगे बुकिंग | वनइंडिया हिंदी
    अब पोस्ट ऑफिस से भी टिकट कटा सकते हैं यात्री

    अब पोस्ट ऑफिस से भी टिकट कटा सकते हैं यात्री

    भारतीय रेलवे की ओर से जारी नोट में कहा गया है कि अब रिजर्व्ड टिकट की बुकिंग और कैंसिलेशन की सुविधा पोस्ट ऑफिस और यात्री टिकट सुविधा केंद्र लाइसेंस रखने वालों के भी पास है और जो लोग IRCTC के आधिकारिक एजेंट हैं, वो भी टिकट बुक करा सकते हैं, रेलवे परिसर में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम यानी की पीआरएस और कॉमन सर्विस सेंटर्स को भी ऑफलाइन टिकट बुक करने का अधिकार दिया गया है आज से 1.75 लाख सामुदायिक सेवा केंद्रों से टिकटों की बुकिंग शुरू हो रही है,हालांकि सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का मानना बेहद जरूरी होगा।

    1 जून से यूपी में चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

    भारतीय रेलवे ने ये भी घोषणा की है कि 1 जून से यूपी के लिए स्पेशल ट्रेन चलेंगी, एक जून से इंडियन रेलवे स्पेशल ट्रेनों के रूप में करीब 100 ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। इसमें राजधानी के चारबाग और लखनऊ जंक्शन स्टेशन से एक बार फिर लखनऊ मेल और पुष्पक एक्सप्रेस जैसी ही डेढ़ दर्जन ट्रेनें गुजरेंगी व चलेंगी। इन ट्रेनों के नंबर के आगे से एक की जगह शून्य लग जाएगा।

    जानिए कहां-कहां खुले हैं आज काउंटर

    सेंट्रल रेलवे ने करीब 46 काउंटर्स की लिस्ट जारी की है जहां यात्री जाकर अपना कंफर्म टिकट बुक करवा सकते हैं, इनमें मुंबई डिविजन, नागपुर डिविजन, भुसवल डिविजन, सोलापुर डिविजन और पुणे डिविजन के रेलवे काउंटर शामिल हैं , यात्रियों को सफर से 1 घंटे पहले स्टेशन पहुंचना होगा, जहां उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य होगा औैर स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग होंगे।

    200 यात्री ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो चुकी है

    भारतीय रेलवे 1 जून से 200 नई ट्रेनें चलाने जा रहा है, रेलवे ने पहली जून से 200 यात्री ट्रेनों की बुकिंग गुरुवार(21 मई) को शुरू कर दी है, कल सुबह 10 बजे से शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग के पहले चार घंटों में ही 5.51 लाख टिकट बुक हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+