रेलवे का नया ऑफर, अब IRCTC देगी आपको मिलेगा 50 फीसदी डिस्काउंट
नयी दिल्ली। रेलवे आपके लिए नई सुविधा लेकर आई है। रेल यात्रा करने वालों के लिए आईआरसीटीसी नया ऑफर लेकर आई है। आईआरसीटीसी आपको 50 फीसदी का डिस्काउंट देगी। दरअसल आईआरसीटीसी ने अपनी ई-कैटरिंग को लोकप्रिय बनाने के लिए यात्रियों को 50 फीसदी तक का कैश बैक देने का फैसला किया है। रेलवे के रिजर्वेशन टिकटों में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव

IRCTC की नई सुविधा
अगर आप आईआरसीटीसी की ई कैटरिंग सुविधा का लाभ उठाते हुए न्यूनतम 300 रुपए का खाना ऑर्डर करते हैं तो प्री पेड ऑर्डर करने पर आपको 50 फीसदी कैश बैक मिलेगा। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। खुशखबरी: कंफर्म टिकट नहीं मिली तो रेलवे लेगी विकल्प
कैसे उठाएं फायदा
- इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग से खाना बुक करना होगा।
- आर्डर IRCTC की वेबसाइट या फिर फूड ऑन ट्रैक मोबाइल एप के जरिए देनी होगी।
- आप को प्री पेमेंट करनी होगी।
- कैश बैक पर डिलीवरी की तारीख के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- कैश बैक का भुगतान उसी खाते से किया जाएगा, ऑर्डर दिया गया था।
- आप कैश बैक सुविधा की जानकारी टोल फ्री नंबर 1323 पर ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications