नहीं रहे ईरान के राष्ट्रपति रईसी: PM मोदी ने कहा- दुखी और स्तब्ध हूं, दुख की घड़ी में भारत ईरान के साथ

Iran President Ebrahim Raisi death: ईरान में हेलिकॉप्टर हादसे में राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी (63 वर्ष) की मौत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इब्राहिम रईसी के निधन पर दुख जताया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं।''

PM MODI ON Iran President Ebrahim Raisi death

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ''भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।"

इस हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अलावा ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन, पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मालेक रहमती और धार्मिक नेता मोहम्मद अली आले-हाशेम का भी निधन हो गया है। ये सभी लोग एक हेलिकॉप्टर में सवार थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+