ईरान-इजराइल तनाव: एयर इंडिया ने रद्द की तेल अवीव की उड़ाने, इंडियन एंबेसी ने जारी की ये एडवायजरी
Air India Tel Aviv Flights Cancel: ईरान और इजरायल के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते एयर इंडिया ने बड़ा फैसला लिया है। एयर इंडिया ने तत्काल प्रभाव से तेल अवीव के लिए नई दिल्ली से आने-जाने वाली अपनी सारी उड़ाने रद्द कर दी है। इस बीच भारतीय दूतावास ने इजरायल में रह रहे भारतीयों के लिए एडवायजरी जारी की है।
उड़ाने रद्द करने की जानकारी खुद एयर इंडिया ने दी है। एयर इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में चल रही स्थिति को देखते हुए, हमने 08 अगस्त 2024 तक तत्काल प्रभाव से तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को निलंबित कर दिया है।'

एयर इंडिया ने आगे बताया कि हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एकमुश्त छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इतना ही नहीं, एयर इंडिया ने यात्रियों की सहायता के लिए ट्रोल फ्री नंबर भी जारी किए है। एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
वहीं, इजराइल स्थित भारतीय दूतावास ने भी लोगों से सर्तक रहने की अपील की है। भारतीय दूतावास ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जाती है।'












Click it and Unblock the Notifications