Ira khan ने पिता आमिर खान और मां रीना दत्ता को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, देखें Video

मुंबई, 23 मई। आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। विदेश में फिल्म निर्देशन की पढ़ाई कर रहीं आयरा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी मानसिक बीमारी को लेकर कई खुलासे किए थे, उन्होंने कहा था कि वह कई सालों से इससे पीड़ित हैं। अब आयरा खान ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता यानी आमिर खान और रीना दत्ता को लेकर बड़ी बात कही है। बता दें कि आयरा खान, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं।

'पेरेंट्स के कई हॉलीडे किए होंगे बर्बाद'

'पेरेंट्स के कई हॉलीडे किए होंगे बर्बाद'

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सेशन के दौरान आयरा खान ने फैंस से ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने अपनी निजी जीवन के कुछ किस्से भी सुनाए, आयरा खान ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता आमिर और रीना के साथ रहकर उनकी कितनी छुट्टियां 'बर्बाद' कीं। आयरा ने वीडियो में बताया, 'पिछले कुछ सालों में मैंने महसूस किया है कि मेरी मां और सभी माता-पिता को अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ छोड़ना पड़ा है। मुझे नहीं पता कि मैं वास्तव में किसी के लिए ऐसा कर सकती हूं या नहीं।'

'बच्चों के लिए मां-बाप क्या कुछ नहीं करते'

'बच्चों के लिए मां-बाप क्या कुछ नहीं करते'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपनी मां और अपने पिताजी के लिए बहुत सारी छुट्टियां बर्बाद की होंगी। जैसे आप कुछ नहीं कर सकते, आपको अपने बच्चे को हर जगह अपने साथ ले जाना है जो ठीक है लेकिन फिर बहुत सी चीजें हैं जो आप नहीं कर सकते क्योंकि आपको उनकी देखभाल करनी है।' आयरा ने आगे कहा, 'आपको अपना दिन खत्म करना है जब आपका बच्चा थका हुआ है और घर जाना चाहता है। दोस्तों के साथ अनायास नहीं जा सकती क्योंकि अलगे दिन उनके स्कूल हैं।'

एक्ट्रेस नहीं तो क्या बनना चाहती हैं आयरा?

एक्ट्रेस नहीं तो क्या बनना चाहती हैं आयरा?

बता दें कि आयरा अपनी मां रीना दत्ता से काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती हैं, वह आज भी मदद के लिए सबसे पहले अपनी मम्मी को बुलाती हैं। आयरा खान ने अपना काम को लेकर भी कहा था कि उन्हें हमेशा कैमरे के पीछे रहना पसंद है। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा इसके (कैमरे) सामने होने के बजाय ऑफ-स्टेज या कैमरे के पीछे काम करने के बारे में अधिक सहज और उत्साही महसूस किया है। मैंने कभी भी अभिनय करने के लिए झुकाव महसूस नहीं किया है।

'आयरा नहीं है मेरा नाम'

'आयरा नहीं है मेरा नाम'

उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था जो उनके अपने नाम को लेकर है। उन्होंने बताया है कि ज्यादातर लोग उन्हें आयरा बुलाते हैं और उनका नाम हिन्दी में लिखते भी आयरा खान हैं जो कि ठीक नहीं है। उनका नाम आयरा खान है। आयरा ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो ह रही हैं कि सभी लोग उनके नाम का गलत उच्चारण करते हैं। हां तक कि मीडिया में भी उनका गलत नाम यानी आयरा ही चल रहा है।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड ने खोया एक और सितारा, म्यूजिक डायरेक्टर विजय पाटिल का निधन, भावुक हुईं लता दीदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+