CBI के नए निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने संभाला कार्यभार, दो साल रहेगा कार्यकाल
नई दिल्ली, 26 मई। आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक के रूप में कार्यभार बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। सुबोध कुमार को अगले दो सालों के लिए सीबीआई निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि सुबोध जायसवाल 1985 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वो महाराष्ट्र के डीजीपी रह चुके हैं, वर्तमान में वो सीआईएसएफ के डीजी पोस्ट पर तैनाथ थे। सुबोध जायसवाल एटीएस के चीफ रह चुके हैं।
Recommended Video

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कई उच्चस्तरीय बैठकों के बाद महाराष्ट्र के आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का नया चीफ चुन लिया गया। 1985 बैच के अधिकारी सुबोध वर्तमान में सीआईएसएफ के महानिदेशक हैं। सीबीआई प्रमुख का चयन करने के लिए कैबिनेट द्वारा नियुक्त की गई इस समिति में भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल थे।
IPS Subodh Kumar Jaiswal takes charge as the Director of Central Bureau of Investigation (CBI).
— ANI (@ANI) May 26, 2021
He has been appointed as Director for a period of 2 years.
यह भी पढ़ें: नए सीबीआई प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल का खतरों से रहा है पुराना नाता, आइए जानते हैं उनके बारे में सब कुछ
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने समिति द्वारा अनुशंसित पैनल के आधार पर सुबोध कुमार जायसवाल को नए सीबीआई प्रमुख के रूप में नियुक्ति की तारीख से 2 साल की अवधि के लिए चुना। सुबोध कुमार कार्यभार ग्रहण करने से या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे। सीबीआई के नए प्रमुख सुबोध कुमार जायसवाल इससे पहले अनुसंधान और विश्लेषण (रॉ) और विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि सीबीआई प्रमुख के पद के लिए सीबीआई या सतर्कता विभाग में अनुभव आलोक वर्मा और शुक्ला के समय तक एक मानदंड हुआ करता था। सुबोध जायसवाल को राज्य और केंद्र के स्तर पर आतंकी जांच और खुफिया जानकारियों को हैंडिल करने का अच्छा खासा अनुभव है। सीबीआई के आने से पहले उन्होंने तेलगी स्टांप पेपर घोटाले की जांच की।












Click it and Unblock the Notifications