नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में IPS के खिलाफ FIR
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस स्टेशन पर गुरुवार को आईपीएस अधिकारी के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने तकरीबन छह महीन पहले 17 वर्षीय लड़की के जन्मदिन की पार्टी में उसके साथ यौन शोषण किया। जिसके बाद पुलिस ने मोटर ट्रांसपोर्ट के डीआईजी निशिकांत मोरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए, 506 के तहत यौन शोषण का मामला दर्ज किया है। बता दें कि मोरे पुणे में तैनात हैं और उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत भी स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज किया है, हालांकि अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।

शिकायत के अनुसार लड़की के परिवार ने आरोपी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने और आईपीएस अधिकारी दोस्त थे। इसी वर्ष 5 जून को मोरे युवती के जन्मदिन के मौके पर पहुंचे थे। जब लड़की ने बर्थडे केक काटा और जब उसके दोस्त और परिवार के लोग उसके चेहरे पर केक लगा रहे थे मोरे उस वक्त वहां थे और उन्होंने कथित रूप से लड़की पर केक को लगाया और उसे जीभ लगाकर खाने लगे। उन्होंने कई बार यह किया, उन्हें इस बात का बिल्कुल भी खयाल नहीं था कि वो जो कर रहे हैं वह गलत है। पूरी घटना मोबाइल फोन से रिकॉर्ड की गई है।
जब लड़की के पिता ने मोरे से इस बारे में पूछा तो उन्होंने इससे इनकार किया। पीड़िता के परिवार का कहना है कि वह इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पुलिस केस दर्ज नहीं कर रही थी। लेकिन चश्मदीद के बयान और वीडियो के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीसीपी अशोक दुधे ने बताया किक हमने केस दर्ज कर लिया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications