KBC 12 की दूसरी करोड़पति बनी IPS मोहिता शर्मा से 7 करोड़ रुपये के लिए पूछा गया ये प्रश्न, क्या आपको मालूम है जवाब
IPS Mohita Sharma, who became the second Crorepati of KBC 12, was asked this question of 7 crores, do you know the answer
मुंबई। KBC12: सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) को मंगलवार के एपिसोड में एक और करोड़पति मिल गया। आईपीएस मोहिता शर्मा से 15 वां सवाल जो कि काफी मुश्किल पूछा गया था और उन्होंने उसका जवाब देकर 1 करोड़ रुपये जीते थे अफसोस की बात यह है कि वह 7 करोड़ रुपये की जैकपॉट पुरस्कार राशि भी नहीं पा सकी क्योंकि 7 करोड़ के लिए पूछे गए प्रश्न का जवाब उन्हें मालूम था जिस कारण उन्होंने एक करोड़ जीतकर इस प्रश्न पर खेल से क्विट कर दिया। IPS मोहिता शर्मा से जो 7 करोड़ का प्रश्न पूछा गया था क्या आपको मालूम है इसका जवाब?

आईपीएस मोहिता नहीं दे पाई 7 करोड़ के प्रश्न का जवाब
मंगलवार को आईपीएस अधिकारी मोहिता ने आत्मविश्वास से खेला और केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सभी सवालों का जवाब दिया। हालांकि, अंतिम प्रश्न ने उन्होंने खेल से क्विट करने का फैसला सुनाया। मोहिता से जो 7 करोड़ के लिए प्रश्न पूछा गया वह सवाल था....

मोहिता से 7 करोड़ रुपए के लिए प्रश्न पूछा गया ये प्रश्न
प्रश्न: 1817 में लॉन्च किया गया, बॉम्बे में वाडिया समूह द्वारा निर्मित इनमें से कौन सा जहाज अभी भी सबसे पुराना ब्रिटिश युद्धपोत है?
विकल्प : एचएमएस मिंडेन, एचएमएस कॉर्नवॉलिस, एचएमएस ट्रिनकोमाली और एचएमएस मीनी।
सही उत्तर HMS त्रिंकोमाली था।
बिग बी ने बताया कि नेपोलियन युद्धों के अंत के तुरंत बाद वाडिया परिवार द्वारा बॉम्बे, भारत में त्रिंकोमाली का निर्माण किया गया था। उस नाम के सीलोन (श्रीलंका) बंदरगाह से 1782 की त्रिनकोमाली लड़ाई के बाद इसका नाम ट्रिनोमेले रखा गया। यह अब हार्टलेप में रॉयल नेवी के राष्ट्रीय संग्रहालय का स्टार आकर्षण बन गया है।
ये भी पढ़े- कौन हैं IPS मोहिता शर्मा, जो KBC की बनीं दूसरी करोड़पति

केबीसी 12 के पहली करोड़पति नाजिया नसीम से 7 करोड़ के लिए पूछा गया था ये प्रश्न
मोहिता से पहले केबीसी 12 में नाजिया नसीम सीजन की पहली करोडपति बनी थी। उन्होंने भी एक करोड़ रुपये जीतने के बाद मोहिता की तरह 7 करोड़ के प्रश्न पर जवाब देने में असमर्थ होने के बाद नाजिया नसीम ने शो छोड़ने का फैसला किया था। क्विट कर दिया था। उसने जो 7 करोड़ रुपये का सवाल पूछा गया था....
प्रश्न : "सिंगापुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद सरकार का पहला उद्घोषणा कहाँ से किया?"
विकल्प : कैथे सिनेमा हॉल, फोर्ट कैनिंग पार्क, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर और नेशनल गैलरी ऑफ़ सिंगापुर।
सही उत्तर कैथे सिनेमा हॉल था।

नाजिया नसीम ने एक करोड़ जीतने के बाद बोली थी ये बात
नाजिया नसीम ने दिल्ली के आईआईएमसी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की नाजिया को हिंदी और उर्दू में शायरी का भी शौक है। नाजिया नसीम ने साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें शो छोड़ने का कोई पछतावा नहीं है। " मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है कि मैं 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब नहीं दे सकी। मुझे लगता है कि शो तक पहुंचना और शो के बारे में अपनी राय देना मेरे लिए काफी था। अगर मैं 1 करोड़ रुपये नहीं जीत पाती, तो भी मुझे पछतावा नहीं होता। मैं पैसे जीतने के लिए शो पर कभी नहीं गई थी। मैं अपनी मां के लिए शो पर गई थी यह उसका सपना था। मुझे बहुत गर्व है कि मैं उसके लिए ऐसा कर सकी।"












Click it and Unblock the Notifications