IPS Kamya Mishra: काम्या मिश्रा ने पहले अवधेश दीक्षित के लिए हिमाचल छोड़ा, अब नौकरी छोड़ने की क्या वजह?
IPS Kamya Mishra Love Story: बिहार कैडर में बेहद खूबसूरत महिला आईपीएस अधिकारियों में काम्या मिश्रा अब खाकी वर्दी में नजर नहीं आएंगीं। काम्या मिश्रा ने भारतीय पुलिस सेवा छोड़ दी है। 27 मार्च 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने काम्या मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
बिहार पुलिस में 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा ने आईपीएस की नौकरी क्यों छोड़ी? काम्या मिश्रा द्वारा महज पांच साल में ही इस्तीफा देने की वजह क्या है? ये सवाल अभी तक पहेली बने हुए हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि काम्या मिश्रा की लव स्टोरी, सक्सेस स्टोरी व परिवार के बारे में।

IPS Love Story: आईपीएस काम्या मिश्रा की लव स्टोरी
- आईपीएस काम्या मिश्रा ने महज 22 साल की संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2018 पास की थी। काम्या मिश्रा को 172वीं रैंक मिली थी।
- यूपीएससी पास करने के बाद काम्या मिश्रा ट्रेनिंग के लिए मसूरी स्थित LBSNAA और SVPNPA पहुंची। वहां साल 2019 के बैच के आईपीएस अवधेश दीक्षित से मुलाकात हुई। पहले दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी का फैसला लिया।
- मीडिया को दिए इंटरव्यू में आईपीएस अवधेश दीक्षित ने बताया था कि ट्रेनिंग के दौरान वो और काम्या मिश्रा मध्यप्रदेश के रतलाम में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। काम्या के हेलपिंग नेचर से प्रभावित होकर उन्होंने रतलाम कैंप में ही घुटनों के बल बैठकर काम्या को प्रपोज किया था। काम्या ने बिना किसी झिझक के हां बोल दिया था।

काम्या मिश्रा व अवधेश दीक्षित की शादी (Kamya Mishra Avdhesh Dixit Marriage)
एक-दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद काम्या मिश्रा और अवधेश दीक्षित ने साल 2020 में पहले कोर्ट मैरिज की। फिर कोरोना महामारी के बाद हालात सामान्य होने पर राजस्थान के उदयपुर में साल 2021 में डेस्टिनेशन वेडिंग की।
काम्या मिश्रा कहां की रहने वाली हैं?
आईपीएस की नौकरी छोड़ने वाली काम्या मिश्रा मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली हैं। यूपीएससी पास करने के बाद काम्या मिश्रा को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था, मगर बिहार कैडर के आईपीएस अवधेश दीक्षित से शादी के ग्राउंड पर काम्या मिश्रा 11 सितंबर 2020 को हिमाचल प्रदेश से कैडर बदलवाकर बिहार आ गईं।

Kamya Mishra IPS Husband Name: काम्या मिश्रा के पति IPS अवधेश दीक्षित कौन हैं?
आईपीएस की नौकरी छोड़ने वालीं काम्या मिश्रा के पति आईपीएस अवधेश दीक्षित राजस्थान के गंगापुर सिटी के रहने वाले हैं। आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने के बाद दूसरे प्रयास में साल 2019 में यूपीएससी पास करने बिहार कैडर में आईपीएस बने। अवधेश दीक्षित की पहली पोस्टिंग बिहार के बेगूसराय में ASP के रूप में हुई थी। वर्तमान में गोपालगंज के SP हैं।

IPS Kamya Mishra Resign: काम्या मिश्रा के इस्तीफे की वजह
बिहार पुलिस में दरभंगा ग्रामीण एसपी के पद पर कार्यरत रहते हुए 6 अगस्त 2024 को निजी कारणों का हवाला देते हुए नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे पर कोई निर्णय नहीं होने के कारण 27 अगस्त 2024 से काम्या मिश्रा अवकाश पर चली गई थीं। 180 दिन से अवकाश पर थीं। अब 27 मार्च 2025 को राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
यह भी पढ़ें- IPS अरशद अली को भारी पड़ी महिला जज के सामने ऐसी हरकत, कोर्टरूम में चालानी गार्ड ने लिया हिरासत में
यह भी पढ़ें- IPS Kamya Mishra से पहले ये IAS भी दे चुके इस्तीफा, किसी ने कमाए करोड़ों, किसी ने फिर मांगी नौकरी












Click it and Unblock the Notifications