IPS Kamya Mishra से पहले ये IAS भी दे चुके इस्‍तीफा, किसी ने कमाए करोड़ों, किसी ने फिर मांगी नौकरी

IPS Kamya Mishra Resignation: बिहार कैडर में भारतीय पुलिस सेवा की अफसर काम्‍या मिश्रा ने अपने पद से इस्‍तीफा स्वीकार कर लिया गया है। बिहार पुलिस में काम्या मिश्रा दूसरी बड़ी अधिकारी हैं, जिन्होंने हाल ही भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी छोड़ी है। इनसे पहले पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे ने भी आईपीएस के पद से त्यागपत्र दे दिया था।

दरभंगा ग्रामीण एसपी काम्‍या मिश्रा के इस्‍तीफे की वजह यह बताई जा रही है कि वे अब अपने पिता का बिजनेस संभालेंगी। UPSC की सिविल सेवा परीक्षा पास करके आईएएस-आईपीएस सरीखे ऑल इंडिया लेवल के अफसर बनने वालों में इस्‍तीफा सिर्फ IPS काम्‍या मिश्रा ने ही नहीं दिया बल्कि पहले भी कई IAS-IPS अफसरों ने इस्‍तीफा देकर सिविल सेवा से दूसरी राह पकड़ी है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS काम्या मिश्रा, इस्तीफा पर हो रही ये चर्चा, जीतन सहनी हत्याकांड में निभाई अहम भूमिका

IPS Kamya Mishra Resignation

भारतीय प्रशासनिक सेवा व भारतीय पुलिस सेवा में कार्याकाल पूरा होने से पहले ही इस्‍तीफा देने वालों की सूची में बिहार कैडर की आईपीएस काम्‍या मिश्रा से पहले उत्‍तर प्रदेश कैडर के अभिषेक सिंह व रोमन सैनी चर्चित नाम रहे हैं।

काम्‍या मिश्रा: 22 में IPS, 28 में इस्‍तीफा

  • काम्‍या मिश्रा महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी क्रैक करके आईपीएस बन गई थी।
  • मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली काम्‍या मिश्रा ने 28 साल की उम्र में दरभंगा ग्रामीण एसपी रहते हुए नौकरी छोड़ दी।
  • बिहार पुलिस में 'लेडी सिंघम' के नाम से मशहूर साल 2019 बैच की आईपीएस कासम्‍या मिश्रा ने इस्‍तीफे के लिए सालभर पहले आवेदन किया था।
  • इस बीच काम्‍या मिश्रा विकासशील इंसान पार्टी (VIP) सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी हत्‍याकांड की जांच करके सुर्खियों में रही थीं।

यह भी पढ़ें- DM दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह को लगा तगड़ा झटका, सुनने को मिला-पता नहीं कौन होते हैं IAS?

IPS Kamya Mishra Resignation

अभिषेक सिंह: IAS छोड़ पकड़ी बॉलीवुड की राह

  • उत्‍तर प्रदेश कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी रहे अभिषेक सिंह ने तो नौकरी छोड़कर बॉलीवुड की राह पकड़ ली।
  • मूलरूप से जौनपुर यूपी के रहने वाले अभिषेक सिंह ने अक्टूबर 2023 में इस्‍तीफा दे दिया था। अभिषेक सिंह की पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस हैं।
  • बीते दिनों खबर आई कि अभिषेक सिंह ने दुबारा से आईएएस की नौकरी मांगी। इनका आवेदन यूपी की योगी सरकार ने नामंजूर कर दिया।
  • हाल ही अभिषेक सिंह पर भी विवाहिदत पूजा खेडकर की तरह यूपीएससी में आरक्षण कोटे को लाभ लेने के आरोप लगे हैं।
IPS Kamya Mishra Resignation

रोमन सैनी: डॉक्‍टरी से IAS,अब कोंचिंग 'किंग'

  • रोमन सैनी कमाल के शख्‍स हैं। महज 16 साल की उम्र में एम्‍स की परीक्षा पास की। MBBS करने के बाद महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके मध्‍य प्रदेश कैडर में आईएएस बने।
  • रोमन सैनी मूलरूप से राजस्थान में कोटपूतली के रायकरणपुरा गांव के रहने वाले हैं। यूपीएससी 2013 में AIR-18 हासिल करके आईएएस बने रोमन सैनी ने साल 2015 में जबलपुर एडीएम पद से आईएएस की नौकरी छोड़ी।
  • आईएएस छोड़ने के बाद रोमन सैनी ने अपने दोस्‍त के साथ स्टार्टअप कंपनी अनएकेडमी की शुरुआत की, जिसकी नेटवर्थ करोड़ों में है।

करनैल सिंह: नई नियुक्ति न मिलने पर दिया इस्‍तीफा

  • पंजाब कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करनैल सिंह ने अप्रैल 2024 में अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया।
  • साल 2015 बैच के आईएएस के इस्‍तीफे की वजह यह रही कि इनको 30 जनवरी 2024 को कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर पद से हटा दिया गया था।
  • उसके बाद आईएएस करनैल सिंह को नई जगह पोस्टिंग नहीं दी गई। बताया गया कि उनको नई जगह पोस्टिंग नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे थे।

देवाशीष धर: चुनाव से पहले दिया इस्‍तीफा

लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले पश्चिम बंगाल कैडर में आईपीएस अधिकारी ने देवाशीष धर का इस्‍तीफा सामने आया। साल 2010 बैच के अधिकारी देवाशीष धर ने इस्‍तीफा मुख्य सचिव बीपी गोपालिका को भेजा था। इस्‍तीफे की वजह उन्‍होंने व्यक्तिगत कारण बताए। आइपीएस धर काफी समय से अनिवार्य प्रतीक्षा सूची में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+