ललित मोदी के खिलाफ ED ने सिंगापुर और मॉरिशस से मांगी मदद
नयी दिल्ली। विपक्ष के विरोध और देशभर में किरकिरी के बाद मोदी सरकार ने अब आईपीएल के पूर्व कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार हो गई है। ललित मोदी के खिलाफ ईडी ने सिंगापुर और मॉरिशस से कानूनी सहायता मांगी है।

आईपीएल में वित्तीय गड़बड़ी के साथ-साथ ललित मोदी पर लगे आरोपों की जांच के लिए ईडी ने सिंगापुर और मॉरिशस से कानूनी सहायता मांगी है। ईडी ने कानूनी तरीके को अपनाकर कोर्ट के जरिए दो लैटर रोगेटोरी सिंगापुर और मॉरिसश को भेजा है। विदेशी न्यायिक अनुरोध के जरिए ईडी आईपीएल में पैसों की लेनदेन और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय डील से संबंधित और जानकारियां जुटाना चाहता है।
वहीं ललित मोदी ने ईडी के खिलाफ बोलते हुए कहा है कि उनपर लगाए गए मनी लांड्रिंग के आरोप गलत है। ईडी इसके खिलाफ सबूत पेश करे। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने खुद मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम के तहत ललित मोदी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और बाद में गुड़गांव और दिल्ली में जांच के सिलसिले में छापेमारी भी की थी।












Click it and Unblock the Notifications