ED ने शाहरुख खान को भेजा नोटिस, कम कीमत पर फ्रेंचाइजी शेयर बेचने का आरोप
मुंबई। बॉलिवुड एक्टर शाहरुख खान को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। ईडी ने 23 जुलाई को शाहरुख को व्यक्ति तौर पर पेश होने का आदेश दिया है। आईपीएल फेमा केस में ईडी ने शाहरुख खान को नोटिस भेजा है। ईडी ने फेमा उल्लंघन के मामले में कार्रवाई करते हुए ये नोटिस भेजा है।

इससे पहले भी शाहरुख को सोकॉज नोटिस भेजा जा चुका था। जिसके बाद अब ईडी ने उन्हें पेश होने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि आईपीएल में उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइडराइडर्स के शेयर वास्तविक कीमत से काफी कम पर बेचे थे।
इसके बाद ईडी ने आईपीएल के फेमा उल्लघंन मामले में कार्रवाई करते हुए कोलकाता नाइडराइइर्ज के मालिक शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और जूही चावला को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनपर आरोप लगा कि उन्होंने फेमा के खिलाफ जाकर देश से बाहर रहने वाले व्यक्ति को शेयर बेचा। जिसके बाद अब ईडी ने उन्हें नोटिस जारी कर पेश होने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications