आईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजी कर रहे 5 लोगों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग लोगों के बीच काफी लोकप्रिय लीग है। करोड़ो लोग आईपीएल के मैच देखते हैं और इस लीग ने कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया है। लेकिन इसके साथ ही आईपीएल की शुरुआत से इसके साथ बेटिंग का कारोबार भी जुड़ा है। आईपीएल के दौरान बड़ी संख्या में लोग सट्टेबाजी करते हैं। हर बार पुलिस सट्टेबाजों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार करती है। इस बार भी पुलिस सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान चला रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मुंबई से 5 लोगों को सट्टेबाजी करते हुए गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सभी आरोपी मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के दौरान सट्टेबाजी कर रहे थे। इन लोगों के पास से पुलिस ने 44 हजार रुपए नगद, एक लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, एक वाई-फाई राउटर जब्त किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रिए रोड स्थित बॉम्बे टिंबर बाजार में छापा मारा जहां ये लोग सट्टेबाजी कर रहे थे। छापेमारी में इन लोगों के पास से सामान को जब्त करके सभी आरोपियों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले यूपी के मेरठ में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी करके सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मेरठ पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से भी 10 मोबाइल फोन, लैटपॉप, आदि बरामद किया गया था।
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications