Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल-प्रियंका के बाद शशि थरूर भी चिदंबरम के बचाव में उतरे, बोले- सब साफ हो जाएगा

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में फंसे राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को अपनी पार्टी का साथ मिल रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद अब सांसद शशि थरूर ने चिदंबरम का बचाव किया है। ट्वीट कर थरूर ने कहा है कि बहुत जल्द मामला साफ हो जाएगा।

राहुल-प्रियंका के बाद शशि थरूर भी चिदंबरम के बचाव में उतरे, बोले- सब साफ हो जाएगा

थरूर ने ट्वीट कर कहा है, यह आपके चरित्र की ताकत है कि आप उत्पीड़न और चरित्र हनन के बीच भी साहस और आत्मविश्वास के साथ खड़े हैं। मुझे यकीन है कि अंत में न्याय होगा। तब तक हमें द्वेष से भरे कुछ लोगों को षड्यंत्रों को चलाते देखना होगा। बता दें कि आईएनएक्स मीडिया केस में चिदंबरम मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार है। ईडी और सीबीआई के अधिकारी कई बार उनके घर पहुंचे लेकिन वो नहीं मिले। चिदंबरम को लेकर लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मोदी सरकार ईडी, सीबीआई और मीडिया के एक समूह का इस्तेमाल चिदंबरम के चरित्र हनन के लिए कर रही है। मैं सत्ता के इस दुरुपयोग की निंदा करता हूं।

प्रियंका ने लिखा, योग्य और सम्मानित राज्यसभा सदस्य चिदंबरम ने दशकों तक देश की सेवा की है, जिसमें वित्त मंत्री और गृह मंत्री के रूप में की गई उनकी सेवा भी शामिल है। वह बेहिचक सत्ता की हकीकत बयां करते रहे हैं और इस सरकार की असफलताएं उजागर करते रहते हैं, लेकिन यह सच्चाई कायरों को असहज कर रही है। इसलिए शर्मनाक तरीके से उनका पीछा किया जा रहा है। हम उनके साथ खड़े हैं और सचाई के लिए लड़ते रहेंगे, चाहे नतीजे जो भी हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+