मनमोहन सिंह के जीवन में खलल डालते विजिटर्स
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री पद से मुक्त होने के बाद चैन का जीवन बिता रहे मनमोहन सिंह अचानक से व्यस्त हो गए हैं। उनके 3, मोतीलाल नेहरु मार्ग स्थित बंगले में मिलने वालों की भीड़ लगी रहती है।
सोनिया मिलीं
मनमोहन सिंह को जब से कोलगेट मामले में आरोपी बनाया गया है, उनसे आम-खास सब मिल रहे हैं। बीते हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के बहुत से बड़े नेता उनके 10 जनपथ स्थित आवास से 3, मोती लाल नेहरु मार्ग पहुंचा। इनमें कई सांसद और पूर्व मंत्री थे। सोनिया गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कोलेगट में नाम आने से उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनके साथ पार्टी खड़ी है।
महिला नेता भी पहुंचीं
उसके बाद दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बहुत सी नेता मनमोहन सिंह के घर पहुंच गई। इन्होंने भी मनमोहन सिंह से चिंता ना करने की बात कही। इन्होंने भी भरोसा दिलाया कि वे उनके साथ संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। जानकारों ने बताया कि कांग्रेस की महिला नेता मनमोहन के पीएम रहते हुए उनसे कभी नहीं मिलीं। पर अब अब उन्हें पूर्व पीएम का ख्याल आ गया क्योंकि सोनिया गांधी उनसे मिली हैं।
पवार भी मिलने आए
मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक टोली अपने नेता और पूर्व केन्दीय मंत्री शरद पवार की अगुवाई में 3, मोती लाल नेहरु मार्ग पहुंची। इसमें प्रफुल्ल पटेल भी थे। पहले ये सब लोग जनपथ स्थित पवार के आवास पहुंचे और वहां से मनमोहन सिंह के बंगले में आए।
बता दें कि मनमोहन सिंह ने बीते लोकसभा चुनावों के नतीजों के आने से पहले ही अपने 7,रेसकोर्स रोड वाले प्रधानमंत्री आवास को खाली करके अपने नए आशियाने में जाने का फैसला कर लिया था। उनके लिए ढाई एकड़ में फैला 3,मोतीलाल नेहरु रोड का बँगला लगभग तैयार किया गया था।
सीपीडब्ल्यूडी ने इस बंगले का नवीनीकरण किया था। लुटियंस बंगले के आवंटन के साथ मनमोहन और उनकी पत्नी जीवन भर इस बंगले में रहने के हकदार हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए शीला दीक्षित इधर ही रहती थीं। पंडित जवाहर लाल नेहरु भी इधर रहे। ये उन दिनों की बातें हैं जब वो अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री थे।
जानकारों ने बताया कि प्रधानमंत्री पद से मुक्त होने के बाद उनके पास बहुत ही कम लोग आते थे। एकाध बार दलाई लामा जरूर आए। पर अब तो मिलने वाले लगातार आ रहे हैं।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?













Click it and Unblock the Notifications