Intolerance debate: आमिर के बयान पर बोले ओवैसी, भारत में ही पैदा हुए है यहीं रहेंगे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आमिर खान के असहिष्णुता मुद्दे पर दिए गये बयान की कड़ी आलोचना की है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ओवैसी ने लिखा है कि भारत के मुस्लिम कभी देश नहीं छोड़ सकते। वो भारत में ही पैदा हुए हैं और कई मुश्किलों को सामना किया। ओवैसी ने लिखा है कि वो भारत में ही रहेंगे और हर मुसिबत का सामना करते रहेंगे।

ओवैसी ने लिखा है कि आजादी के बाद से जो भी पार्टी सत्ता में आई उसने मुस्लिमों को उसका हक नहीं दिया। लेकिन फिर भी हम संघर्ष जारी रखेंगे। मुस्लिम भारत नहीं छोड़ेगा फिर डर, धमकी और जान गंवाने का खतरा कहां से आ गया।
आपको बताते चलें कि सोमवार की रात एक मीडिया ग्रुप के अवॉर्ड फंक्शन में आमिर खान ने कहा कि देश का माहौल देखकर एक बार तो पत्नी किरण ने बहुत बड़ी और डरावनी बात कह दी थी। किरण ने पूछा था कि क्या हमें देश छोड़ देना चाहिए? किरण बच्चों की हिफाजत को लेकर डर महसूस कर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications