'सौतन' का पोस्टर देख लें तो आमिर भूल जाएंगे देश छोड़कर जाने का ख्याल
मुंबई। असहिष्णुता पर देश छोड़कर जाने वाला बयान देकर बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान चारों तरफ से घिर गये हैं। आमिर खान से उनके ही इंडस्ट्री के कुछ लोग अब यह पूछने लगे हैं कि देश छोड़कर जाएंगे कहा। कोई उन्हें सीरिया जाने की सलाह दे रहा है तो कोई पाकिस्तान जाने की। मगर अब भारत की किम कार्दाशियन कही जाने वाली हॉट एक्ट्रेस कविता राधेश्याम ने आमिर खान को रुक जाने की बात कही है। कविता ने आमिर को रोकने के लिए अपनी आने वाली फिल्म सौतन का पोस्टर भी लांच कर दिया है।

फिल्म सौतन का पहला पोस्टर लांच करते हुए कविता राधेश्याम ने कहा है कि ''मैं उम्मीद करती हूं कि मेरे फिल्म का पहला पोस्टर देखने के बाद आमिर खन देश छोड़कर जाने की बात दिमाग से निकाल देंगे।, कविता ने आगे कहा है कि दूसरे देशों में आमिर खान को ऐसे हॉट एक्ट्रेस देखने को नहीं मिलेगी।''
आपको बताते चलें कि सौतन का पहला पोस्टर लांच हो गया है जो बेहद ही हॉट है। फिल्म का पूरा नाम ''सौतन- अ न्यू थ्रीसम'' है। वैसे भी कविता अपने हॉट और बोल्ड अंदाज के लिए इंड्रस्टी में जानी जाती हैं। उनके हॉट और बोल्ड अंदाज के चलते ही अंतर्राष्ट्रीय मीडिया ने उन्हें भारत की किम कार्दाशियन के खिताब से नवाजा था। देखें पोस्टर:

असहिष्णुता पर क्या कहा था आमिर ने
सोमवार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि ‘‘एक व्यक्ति के तौर पर, एक नागरिक के रूप में इस देश के हिस्से के तौर पर हम समाचार पत्रों में पढ़ते हैं कि क्या हो रहा है, हम इसे समाचारों में देखते हैं और निश्चित तौर पर मैं चिंतित हुआ हूं। मैं इससे इनकार नहीं कर सकता। मैं कई घटनाओं से चिंतित हुआ हूं।''आमिर ने कहा कि वह महसूस करते हैं कि पिछले छह से आठ महीने में असुरक्षा और भय की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब घर पर किरण के साथ बात करता हूं, वह कहती हैं कि ‘क्या हमें भारत से बाहर चले जाना चाहिए?' किरण का यह बयान देना एक दुखद एवं बड़ा बयान है। उन्हें अपने बच्चे की चिंता है। उन्हें भय है कि हमारे आसपास कैसा माहौल होगा। उन्हें प्रतिदिन समाचारपत्र खोलने में डर लगता है।''












Click it and Unblock the Notifications