#intolerance: नफरत फैलाने वालों को केवल पीएम मोदी ही रोक सकते हैं: आमिर
नई दिल्ली। इन्टॉलरेंस के मुद्दे पर बयान देकर अपनी इज्जत की किरकिरी कराने वाले अभिनेता आमिर खान ने इस बार कहा है कि भारत एक टॉलरेंट कंट्री है लेकिन देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो नफरत फैलाने का गेम खेल रहे हैं जिन पर लगाम केवल हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी ही लगा सकते हैं।
आमिर खान ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो ही इस नफरत की आंधी को रोक सकते हैं। नफरत फैलाने वाले हर मजहब में फैले हुए हैं जिनका मकसद केवल देश को तोड़ना ही है ऐसे में इन्हें रोकना अतिआवश्यक है जिसे की मोदी जी बखूबी कर सकते हैं क्योंकि उनका नारा है सबका साथ,सबका विकास।
नफरत फैलाने वालों को केवल पीएम मोदी ही रोक सकते हैं
आमिर ने ये भी कहा कि मेरे खुद के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया जिसका मुझे काफी दुख है। मालूम हो कि पिछले साल नवंबर में आमिर ने कहा था कि देश में इन्टॉलरेंस बढ़ गया है जिसके कारण उनकी पत्नी किरण राव ने उनसे बोला था कि उन्हें अपने बच्चों के लिए डर लग रहा है इस कारण उन्होंने देश छोड़ने की बात भी कही थी। जिसके तुरंत बाद आमिर खान को अतुल्य भारत कैंपेन के ब्रांड एंबेसडर पोस्ट से हटा दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications