VIDEO: मजदूर ने गाया शंकर महादेवन का हिट गाना, मिला सिंगर के साथ काम करने का मौका

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स पेड़ के नीचे बैठकर तमिल गाना गा रहा है। शख्स कमल हसन की फिल्म 'विश्वरूपन' का गाना 'उन्नाई कानाधू नान' गा रहा है, जिसे फिल्म में शंकर महादेवन ने गाया है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कब, कौन वायरल हो जाए किसी को नहीं पता। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक डांसिंग अंकल वायरल हुए थे, जिनके डांस ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। जहां वो अंकल अपने डांस के कारण फेमस हुए थे, तो अब एक शख्स अपनी आवाज से सोशल मीडिया का नया बादशाह बन गया है। इसकी आवाज इतनी सुरीली है कि म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन भी इसकी तलाश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस शख्स का वीडियो खुद म्यूजिक कंपजोर ने शेयर किया है।

Shankar Mahadevan

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक शख्स पेड़ के नीचे बैठकर तमिल गाना गा रहा है। शख्स कमल हसन की फिल्म 'विश्वरूपन' का गाना 'उन्नाई कानाधू नान' गा रहा है, जिसे फिल्म में शंकर महादेवन ने गाया है। इस शख्स की आवाज में ये गाना सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों को ही नहीं, बल्कि खुद महादेवन को भी भा गया है। इस शख्स की तारीफ में उन्होंने सोशल मीडिया पर कसीदे पढ़ दिए हैं।

ये भी पढ़ें: 'नागिन 3' की एक्ट्रेस ने बिकिनी में खिंचवाई ऐसी फोटो, सोशल मीडिया पर लग गई आग

इस वीडियो को शेयर करते हुए महादेवन ने लिखा, 'इसे ही परिश्रम का फल कहते हैं। इसे सुनने के बाद मुझे अपने देश पर इतना गर्व हुआ जहां इतनी प्रतिभा है।' महादेवन ने आगे पूछा कि क्या अगर कोई इस शख्स को जानतका है तो उन्हें बताए। महादेवन इसके साथ काम करना चाहते हैं।

खबरों के अनुसार इस शख्स का नाम राकेश नूरानडू है और वो एक मजदूर है। केरल के अलापुझा का रहने वाला राकेश अब जल्द ही उनके साथ गाना भी गाएंगे। सोशल मीडिया की कृपा से शंकर महादेवन इस राकेश तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने राकेश से बात भी की। द न्यूज मिनट के अनुसार राकेश ने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा कि मेरी आवाज अच्छी है और भविष्य शानदार है। मैंने उनसे बस एक बार मिलने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मिलेंगे नहीं, बल्कि साथ गाना भी गाएंगे।' इतना ही नहीं राकेश को म्यूजिक कंपोजर गोपी सुंदर, सिंगर पंडालम बालम का भी फोन आ चुका है।

ये भी पढ़ें: कोएना मित्रा ने की मंदसौर रेप केस को धार्मिक रंग देने की कोशिश, गौहर खान से मिला मुंहतोड़ जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+