प्रिया प्रकाश वॉरियर ने फिर से शेयर किया आंख मारने वाला Video, फैंस हुए क्रेजी
नई दिल्ली। प्रिया प्रकाश वॉरियर का नाम लेते ही आंखों के सामने उस लड़की का चेहरा घूम जाता है, जिसके आंख मारने के अंदाज ने ना जाने कितने लोगों को घायल कर दिया था, इंटरनेट सनसनी बनीं प्रिया प्रकाश ने एक बार फिर अपना वो ही कातिलाना अंदाज दोहराया है, उन्होंने साल 2019 के अंतिम दिन अपने चाहने वालों के लिए फिर से आंख मारने वाला वीडियो शेयर किया, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया है, प्रिया के इस वीडियो को काफी लोग शेयर कर रहे हैं।
प्रिया प्रकाश वॉरियर ने फिर से मारी आंख
मालूम हो कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रिया प्रकाश को एक चैलेंज करते हुए आंख मारने वाला वीडियो शेयर किया था, दीपिका पादुकोण ने अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' के शूट के दौरान प्रिया प्रकाश वारियर के अंदाज में आंख मारती नजर आ रही थीं।

प्रिया प्रकाश ने चुराया था लाखों लोगों का दिल
गौरतलब है कि साल 2018 में 'वैलेंटाइन वीक' पर वायरल हुए एक वीडियो ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था, मलयाली फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रिया अब एक फेमस स्टार बन चुकी हैं, प्रिया प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम पर मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने ‘Manikya Malaraya Poovi' का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था, ये फिल्म कॉलेज लाइफ पर आधारित थी।
Recommended Video

नेशनल क्रश बनी थीं प्रिया प्रकाश
वीडियो में प्रिया प्रकाश और उनके साथी रोशन को दिखाया गया था, प्रिया की इस वीडियो ने आते ही रिकार्ड तोड़ दिए थे। रातों-रात वायरल हुए इस वीडियो ने प्रिया को सोशल मीडिया का सबसे बड़ा स्टार बना दिया था। युवाओं ने उन्हे नेशनल क्रश तक घोषित कर दिया था। हर कोई बस प्रिया के बारे में जानना चाहता था।












Click it and Unblock the Notifications