International Youth Day: इस बार की थीम है बहुत ही खास, जानें क्या है इस दिन का इतिहास

नई दिल्ली, 12 अगस्त: किसी भी देश के विकास में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होती है। इसी को देखते हुए हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद युवाओं को सांस्कृतिक और कानूनी मुद्दों के बारे में जागरुक करना है। सबसे पहले 1999 में संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। उस दौरान युवाओं से जुड़े कई देशों के मंत्रियों का सम्मेलन चल रहा था। जिन्होंने इस सिफारिश का समर्थन किया। इसके बाद से ये दुनिया में युवाओं के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है।

Recommended Video

      International Youth Day 2021: क्यों मनाया जाता 'इंटरनेशनल यूथ डे'? जानें डिटेल्स | वनइंडिया हिंदी
      Youth

      हर साल मौजूदा हालात को देखते हुए इस दिन की थीम तय की जाती है। इस बार इसकी थीम 'ट्रांसफॉर्मिंग फूड सिस्टम्स: यूथ इनोवेशन फॉर ह्यूमन एंड प्लैनेटरी हेल्थ' है। ईसीओएसओसी यूथ फोरम (ईवाईएफ) 2021 ने इस मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद इस थीम पर संयुक्त राष्ट्र ने भी मुहर लगा दी। वैसे तो इस दिन जगह-जगह पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से ऐसा नहीं हो पा रहा। हालांकि वेबीनार के जरिए कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

      संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर कहा कि खाद्य, कृषि, बच्चों और युवाओं के साथ साझेदारी में वर्चुअली इस दिन को मनाया जा रहा है। इसका मकसद ये पता लगाना है कि युवा अधिक न्यायसंगत और टिकाऊ खाद्य प्रणाली प्राप्त करने के लिए क्या भूमिका निभाते हैं। पिछले साल इस दिन की थीम 'यूथ एंगेजमेंट फॉर ग्लोबल एक्शन' रखी गई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+