International Yoga Day: योग दिवस पर मिलिए भारत के टॉप उद्योगपतियों से जो रोजाना योगाभ्यास करते हैं
International Yoga Day 2023: हर साल की तरह इस साल भी देश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। देश में मोदी सरकार के आने के बाद से ही भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
योग करने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसी के साथ रोजाना योग करने से कई बीमारियों से भी लड़ने में मदद मिलती है। ऐसे में योग दिवस के मौके पर जानिए भारत के शीर्ष उद्योगपतियों से जो मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए रोजाना अभ्यास करते हैं।

रतन टाटा
टाटा ट्र्स्ट के चेयरपर्सन रतन टाटा नियमित रूप से योग करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने प्रसिद्ध योग गुरु भरत ठाकुर से ट्रेनिंग ली है। बता दें कि रतन टाटा साल 1990 से लेकर 2014 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन भी रहे चुके हैं।
मुकेश अंबानी
भारत के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी सुबह रोजाना योगाभ्यास करते हैं।
सुनील भारती मित्तल
इस लिस्ट में टेलिकॉम टायकून के तौर पर जाने जाने वाले सुनील भारती मित्तल का नाम भी शामिल है। अरबपति भारतीय कारोबारी सुनील मित्तल टेलिकॉम कंपनी एयरटेल के चेयरमैन हैं। जो नियमित रूप से योगाभ्यास करते हैं। उन्होंने भी योग भरत ठाकुर से सीखा है।
एनआर नारायण मूर्ति
दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति भी योग करते हैं। उन्होंने खुद बताया है कि उन्हें तनाव कम करने और प्रभावी ढंग से काम करने में योग से मदद मिलती है।
रोशन नादर मल्होत्रा
एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। रोशनी भी योग करती हैं।
राजीव बजाज
बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज भी एक नियमित योग करने वाले शख्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने योग गुरु बीकेएस अयंगर से योग सीखा है।
किरण मजूमदार शॉ
बायोफार्मास्युटिकल कंपनी बायोकॉन की चीफ किरण मजूमदार शॉ भी योग की हिमायती हैं और नियमित योगाभ्यास करती हैं।
जीएम रेड
जीएमआर ग्रुप के चेयरमैन जीएम राव भी अपने दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications