'आज का दिन महिलाओं के लिए...', Womens Day पर गूगल ने बनाया खास Doodle, दिया ये बड़ा संदेश
International Womens Day 2024: दुनियाभर में आज 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (महिला दिवस) मनाया जा रहा है। गूगल (Google) ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए एक खास डूडल (Doodle) बनाया है।
गूगल ने अपने डूडल में महिला दिवस का जश्न मनाते हुए 'लैंगिक समानता' की दिशा में उठाए गए सभी कदमों का सम्मान किया है। महिला दिवस के लिए बनाया गया ये डूडल उन सभी कार्यों को समर्पित है, जिन्होंने 'लैंगिक समानता' की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

ये डूडल समाज में महिला की बराबरी की भागीदारी पर जोर देता है। गूगल के इस डूडल को सोफी डियाओ (Sophie Diao) ने बनाया है। गूगल ने डूडल के जरिेए ये संदेश दिया है कि आज का दिन महिलाओं के लिए है।
Google ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के Doodle को लेकर दी ये जानकारी
- 1975 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (IWD) मनाया था।
- डूडल के बारे में गूगल ने जानकारी देते हुए लिखा है कि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ( IWD) मार्च आज लिंग और नस्लीय वेतन अंतर, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम जैसे मुद्दों पर केंद्रित है।
- डूडल के बारे में गूगल ने ये भी कहा है कि "आज, लोग उन महिलाओं का जश्न मनाते हैं जिन्होंने समाज को बदल दिया, समानता के लिए लड़ाई लड़ी और हर जगह लोगों के लिए सकारात्मक उदाहरण पेश किए।"
- 8 मार्च दो शुरुआती महिला दिवस प्रदर्शनों की याद दिलाता है, एक जो सेंट पीटर्सबर्ग में हुआ और दूसरा, जो न्यूयॉर्क शहर में हुआ। इसके बाद कई सालों में अलग-अलग जगह और वक्त में महिलाओं ने अपने हक और अधिकार के लिए आवाज उठाए हैं। महिलाओं ने सुरक्षित रोजगार, वोट देने का अधिकार, समान वेतन का अधिकार सहित लैंगिक समानता हासिल करने की दिशा में कई बार आवाज उठाई है।
- आईडब्ल्यूडी का आज मार्च लिंग और नस्लीय वेतन अंतर, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। आज लोग उन महिलाओं का जश्न मनाते हैं जिन्होंने समाज को बदल दिया, समानता के लिए लड़ाई लड़ी और हर जगह लोगों के लिए सकारात्मक उदाहरण स्थापित किए।












Click it and Unblock the Notifications