International Women's Day 2020: दिल्ली एयरपोर्ट पर महिलाओं के लिए खास कैब सेवा

नई दिल्ली। देश की राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। जो महिलाएं हवाई यात्रा करती हैं उन्हें अब एयरपोर्ट से अपने घर पहुंचने में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल हाल ही में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए ऑल महिला कैब सेवा की शुरुआत की गई है, जिसे व्हील्स विद व्हील्स नाम दिया गया है। इस सेवा का लाभ सुरक्षित और चिंतामुक्त होकर घर पहुंचने के लिए उठाया जा सकता है। महिलाओं को एयरपोर्ट से दिल्ली के किसी भी हिस्से में जाने के लिए यह कैब उपलब्ध रहेगी। यह सेवा एयरपोर्ट पर पिलर नंबर 16 के पास उपलब्ध है।

पुरुषों को इस शर्त पर मिलती है इजाजत

पुरुषों को इस शर्त पर मिलती है इजाजत

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड ने अपने पार्टनर सखा के साथ मिलकर इस कैब सेवा की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्धेश्य महिला कैब ड्राइवर द्वारा महिला यात्रियों को उनके घर तक सुरक्षित बिना किसी चिंता के पहुंचाना है। सखा कंसल्टिंग विंग्स के सीईओ अरविंद वडेरा ने बताया कि यह कैब मुख्य रूप से महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। इसके लिए आजाद फाउंडेशन नाम की एक गैर सरकारी संगठन से महिला ड्राइवर इस कैब का संचालन कर रही हैं। हालांकि यह कैब सेवा सिर्फ महिलाओं के लिए है, लेकिन अगर पुरुष के साथ महिला भी है तो उस विशेष परिस्थिति में पुरुषों को भी इस कैब में बैठने की इजाजत दी जा सकती है।

रोजगार का बेहतरीन साधन

रोजगार का बेहतरीन साधन

आजाद फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए उन्हें ड्राइविंग का प्रशिक्षण मुहैया कराती है। कैब का संचालन कर रही एक महिला ड्राइवर ने बताया कि मैं अब अपने पैरों पर खड़ी हो गई हूं। मुझे ऐसा महसूस होता है कि अब मैं कुछ भी कर सकती हूं। मैं अपना जीवन आजादी के साथ जी रही हूं। कंपनी की ओर से कुल 20 कारों को इस सेवा में लगाया गया है। कंपनी के सीईओ का कहना है कि जब उन्होंने एयरपोर्ट पर उन महिलाओं को देखा जो असहज महसूस करती हैं उसके बाद उन्हें इसका विचार का खयाल आया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वडेरा का कहना है कि कैब में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इसमे जीपीएस और पैनिक बटन लगा है। ऐसे में अगर ड्राइवर या फिर यात्री को मदद की जरूरत हो तो वह मदद के लिए इस बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। .हमारे पास 24 घंटे सेवा उपलब्ध है और महज 30 मिनट के भीतर हम मदद को मुहैया कराएंगे। वडेरा का कहना है कि हमारी कैब की दरें शहर की अन्य कैब की दरों के बराबर हैं। सखा कंसल्टिंग विंग इंदौर, कोलकाता और जयपुर में महिलाओं को यह सेवा मुहैया करा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+