Emmy Awards 2020: 'दिल्ली क्राइम' ने जीता बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब, IPS का किरदार निभाने वाली शेफाली ने कही ये बात
Emmy Awards 2020: 'दिल्ली क्राइम' ने जीता बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब, IPS का किरदार निभाने वाली शेफाली ने कही ये बात
International Emmy Awards 2020: नेटफ्लिक्स पर आई वेब सीरीज दिल्ली क्राइम (Delhi Crime) को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2020 में बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब मिला है। ऐसा पहली बार है जब किसी भारतीय वेब सीरिज ने ये खिताब अपने नाम किया है। ये वेब सीरीज भारत की राजधानी दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप केस पर आधारित है। इस केस के आरोपियों को हाल ही में फांसी दी गई है। चलती बस में निर्भया का गैंगरेप किया जाता है, जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। इस केस ने पूरे देश को दहलाकर रख दिया था। वेब सीरीज के एमी अवॉर्ड्स जीतने पर शो के कलाकार काफी खुश हैं।
Recommended Video

भारतीय प्रोग्राम में पहला एमी अवॉर्ड
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2020 को वर्चुअल तरीके से होस्ट किया गया था। इसे चर्ड काइंड ने होस्ट किया था। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स ने सोशल मीडिया पर लिखा है, ''ड्रामा सीरीज दिल्ली क्राइम ने भारतीय प्रोग्राम में पहला एमी अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस वेब सीरीज में शेफाली शाह डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस वर्तिका का किरदार निभाया था। जिनकी निगरानी में पूरी केस की जांच हुई थी। इसके अलावा वेब सीरीज में रसिका दुग्गल, राजेश तयलांग, अभिलाषा सिंह अहम किरदार में थे।
शेफाली शाह ने क्या कहा?
दिल्ली क्राइम में मुख्य किरदार शेफाली शाह का था। उन्होंने खिताब जीतने के वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा, 'omg, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि हमें एमी अवार्ड मिला है।' शेफाली शाह ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें आप सीरीज की अनाउंसमेंट होते देख सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में 2019 में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज के लिए सेक्रेड गेम्स सीजन-1 को नॉमिनेट किया गया था लेकिन उन्हें ये खिताब नहीं मिला था।












Click it and Unblock the Notifications