VIDEO: 3डी अवतार में लोगों को योग सिखा रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, फायदे भी गिनाए
आने वाली 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को प्रमोट करने के लिए पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 3डी अवतार में वृक्षासन सिखाते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली। आने वाली 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को प्रमोट करने के लिए पीएम मोदी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो 3डी अवतार में वृक्षासन सिखाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वो इस आसन के फायदे भी बता रहे हैं। इससे पहले वो इसके जरिये त्रिकोणासन और ताड़ासन भी सिखा चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से ही लोगों को योग के फायदे बताते रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण में उन्होंने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनाए जाने की बात कही थी। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया था। ये साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का चौथा साल है और इसे खास बनाने की तैयारी खुद प्रधानमंत्री भी कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वृक्षासन करना सिखा रहे हैं और इसके फायदे भी लोगों को बता रहे हैं।
पीएम मोदी ने इस वीडियो में बताया कि ये आसन कैसे किया जाता है। उन्होंने ये भी बताया कि न्यूरो मसक्यूलर को-ओरडिनेशन को बेहतर बनाता है। इससे पैरों की मासपेशियां भी मजबूत बनती हैं। वहीं गठिया, चक्कर या मोटापे से पीड़ित लोगों को ऐसा आसन नहीं करने को कहा। प्रधानमंत्री मोदी पिछले कई दिनों से योग के विभिन्न आसन बताते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। इससे पहले वो त्रिकोणासन और ताड़ासन के भी फायदे गिना चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Smart India Hackathon 2018 में बोले पीएम मोदी: सरकारें सब कुछ अकेले नहीं कर सकती, सहभागिता जरूरी












Click it and Unblock the Notifications