International Day for Biological Diversity: पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत जरूरी है जैव विविधता
नई दिल्ली: हमें खुद को बचाने के लिए प्रकृति और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना होगा। इसके लिए जैव विविधता का संरक्षण भी बहुत जरूरी है। लोगों को जैव विविधता के बारे में जागरुक करने के लिए हर साल 22 मई को विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की थीम हर साल अलग-अलग होती है। कोरोना महामारी के चलते ज्यादातर देशों में लॉकडाउन जारी है। जिस वजह से इस बार ऑनलाइन माध्यम से इस दिवस को मनाया जा रहा है।

दरअसल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता बनाए रखना जरूरी है। नैरौबी में 29 दिसंबर 1992 को जैव विविधता सम्मेलन आयोजित हुआ था। जिस दिन अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मानने का फैसला लिया गया। इस दिन कई देशों ने जैव विविधता दिवस मनाने में असमर्थता जाहिर की थी। जिसके बाद 29 दिसंबर की जगह 22 मई को ये दिवस मनाया जाने लगा। इस साल जैव विविधता की थीम "Our solutions are in nature" है। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। जिस वजह से इस पर कोई सामुहिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
इस तरह मनाया जाता है ये दिवस
इस दिन स्कूलों, कॉलेजों में छात्रों को जागरुक किया जाता है। इसके लिए उन्हें शॉर्ट फिल्में दिखाई जाती है। वहीं कई अंतरराष्ट्रीय स्तर की किताबों का अनुवाद कर उन्हें समझाया जाता है। कई जगहों पर सेमीनार और प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जाता है, ताकी लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षित करने पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया जा सके। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण बहुत ही जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications