PM मोदी इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का करेंगे उद्घाटन, 50 देश होंगे शामिल

नई दिल्ली, सितंबर 11। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह लगभग 10:30 बजे इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट 2022 का आयोजन 12 से 15 सितंबर के बीच होगा।

Narendra Modi

1500 प्रतिभागी होंगे इसमें शामिल

यह सम्मेलन वैश्विक और भारतीय डेयरी हितधारकों का एक समूह है, जिसमें उद्योग जगत के नेता, एक्सपर्ट, किसान और नीति योजनाकार शामिल होंगे। आपको बता दें कि इस समिट की थीम 'पोषण और आजीविका के लिए डेयरी' के विषय पर आधारित होगी। इस सम्मेलन में 50 देशों के लगभग 1500 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है।

सीमांत और डेयरी किसानों को होगा फायदा- पीएम

यह सम्मेलन एक सहकारी मॉडल पर आधारित होगा, जो छोटे और सीमांत डेयरी किसानों, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करेगा, इसलिए भारतीय डेयरी उद्योग इस मायने में अद्वितीय है। प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरित होकर, सरकार ने डेयरी क्षेत्र की बेहतरी के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पिछले आठ वर्षों में दूध उत्पादन में 44% से अधिक की वृद्धि हुई है।

आपको बता दें कि इस सम्मेलन में भारतीय डेयरी उद्योग की सफलता की कहानी प्रदर्शित की जाएगी। बता दें कि भारतीय डेयरी उद्योग वैश्विक दुग्ध उद्योग में लगभग 23% की हिस्सेदारी रखता है। यहां सालाना लगभग 210 मिलियन टन का उत्पादन किया जाता है और आठ करोड़ से ज्यादा डेयरी किसान इससे सशक्त बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+