श्वेता मेनन के जीवन से जुड़ी रोचक बातें, हॉट तस्वीरें
कोल्लम। मलयालम फिल्म अभिनेत्री श्वेता मेनन ने कांग्रेस के सांसद एन पीतांबर कुरूप पर जो छेड़छाड़ के आरोप लगाये थे, उन्हें औपचारिक रूप से वापस ले लिया है। 71 वर्षीय सांसद पर आरोप लगाने वाली श्वेता वैसे तो मलायलम फिल्मों में काफी हिट हैं, लेकिन इसे संयोग कहें या स्टंट, वो जब-जब सुर्खियों में आयीं, तब तब मुद्दे बेहद विवादित ही थे।
ताज़ा मुद्दा- कोल्लम से सांसद पीतांबरी के खिलाफ श्वेता ने आरोप लगाया कि प्रेसीडेंट नौकायान के दौरान सांसद ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस पर उन्होंने पुलिस में सांसद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करायी। श्वेता के इस बयान पर पुलिस ने धारा 354 और 354 (ए) के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामला मीडिया में आते ही जैसे कांग्रेसी खेमे में हड़कंप सा मच गया। तमाम कांग्रेसियों ने श्वेता के कैरेक्टर तक पर सवाल खड़े कर दियो। लेकिन सोमवार की सुबह मामला वापस ले लिया।
इससे पहले भी श्वेता विवादों के घेरे में आ चुकी हैं। वहीं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें भी हैं, जिन्हें आप स्लाइडर में देख सकते हैं। उसके बाद आगे देखिये श्वेता की वो तस्वीरें जो उन्होंने सेट पर खिंचवायी।

एशिया पैसिफिक की रनरअप
श्वेता मेनन 1994 में मिस एशिया पैसिफिक की प्रतियोगिता में रनरअप रही थीं। यह प्रतियोगिता फिलीपींस में हुई थी।

लाइव डिलीवरी वीडियो
श्वेता मेनन ने अपनी फिल्म कलिमन्नू के लिये अपनी खुद की डिलीवरी का लाइव वीडियो शूट करवाया था और वही वीडियो फिल्म में भी दिखाया गया।

श्वेता की प्रेगनेंसी
श्वेता ने अपने जीवन के कई रिएलिटी के पलों को फिल्म को समर्पित कर दिया। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण प्रेगनेंसी के दिन हैं। श्वेता ने फिल्म में अपने पूरे 9 महीने फिल्म में शूट करवाये।

कामसूत्र का विज्ञापन
श्वेता मेनन के करियर की शुरुआत में तब वो विवादों के घेरे में आयी थीं, जब उन्होंने कामसूत्र कंडोम के विज्ञापन के लिये तस्वीरें खिंचवायी थीं।

सेक्स पावर की गोलियां और श्वेता
श्वेता मेनन की फिल्म का एक और विवाद सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियों से जुड़ा है। असल में उनके निर्माता ने फिल्म का प्रोमोशन करने के लिये मूसली पावर नाम की दवा के विज्ञापन का सहारा लिया, जिसका श्वेता ने विरोध किया था।

मिस इंडिया कॉनटेस्ट
श्वेता मेनन ने 1994 में मिस इंडिया की प्रतियोगिता में भाग लिया था, जब सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय और फ्रांसेस्का हार्ट शीर्ष तीन पर थीं, तब श्वेता चौथे स्थान पर रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications