शतरंज के खिलाड़ीः विश्वनाथन पर भारी कार्लसन
सोच्चि। भारत की ओर से शतरंजी चाल चल रहे देश के खिलाड़ी और विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद की जीत पर कार्लसन की हर चाल एक गृहण की तरह मंडरा रही है। वर्तमान में विश्व चैंपियन कार्लसन ने विश्वनाथन की हर बाजी को बखूबी समझ लिया है। तभी तो विश्व की शतरंज प्रतियोगिताओं में भारत की नाक ऊंची कराते आ रहे विश्वनाथन आनंद को एक एक बाजी जीतने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।

अभी तक के आठ मुकाबलों के बाद कार्लसन 4.5.3.5 अंकों के साथ विश्वनाथन से आगे चल रहे हैं। खेल के कई जानकारों का मानना है कि विश्वनाथन के हाथों से बाजियां लगभग फिसल चुकी है। अगर उन्हें अपना दब दबा फिर से कायम रखने के लिए वापसी करनी है तो एक मैच जीतना जरूरी हो जाएगा।
कहा जा रहा है कि विश्वनाथन छठे मुकाबले में कार्लसन की शतरंजी चालों के जाल में फंसकर दबाव में आ गए थे। जिसके बाद वह अभी तक दबाव से उबर नहीं पाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications