बीमा घोटाला: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर पहुंची CBI टीम, दर्ज करेगी बयान

बीमा घोटाले की जांच के लिए सीबीआई की टीम सत्यपाल मलिक के घर पहुंची है। मलिक ने जम्मू-कश्मीर में चल रही बीमा योजना में गड़बड़ी की बात कही थी।

Satyapal Malik

सत्यपाल मलिक ने जब से मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से जुड़े कथित बीमा घोटाले में जांच तेज कर दी है। इसके तहत सीबीआई की टीम शुक्रवार को उनके घर पहुंची।

आरोप है कि जब सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तो एक तथाकथित बीमा घोटाला हुआ था। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में उनके बयान दर्ज करने और अन्य जानकारी जुटाने के लिए सीबीआई उनके दिल्ली स्थित घर पहुंची है।

ऐसे समझें पूरा मामला
साल 2018 में मलिक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। वहां पर सरकार नहीं थी, ऐसे में शासन का सारा कामकाज उन्हीं के जिम्मे था। उस वक्त राज्य में 3.5 लाख कर्मचारियों को बीमा कवर देने के लिए एक योजना चल रही थी, लेकिन मलिक ने उसे रद्द कर दिया।

मलिक का दावा था कि राज्य के कर्मचारियों को ये योजना पसंद नहीं आ रही। उसमें उनको धोखाधड़ी का भी शक है। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि दो फाइलों की मंजूरी के लिए उनको 300 करोड़ रुपये के घूस की पेशकश की गई थी।

पुलवामा हमले पर कही थी ये बात
हाल ही में सत्यपाल मलिक ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने पुलवामा हमले के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि ये हमला सिस्टम की अक्षमता और लापरवाही का नतीजा था। उस वक्त सीआरपीएफ ने जवानों को ले जाने के लिए विमान मांगा था, लेकिन गृह मंत्रालय ने मना कर दिया। उन्होंने खुफिया एजेंसियों को भी इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

राम माधव पर कही थी ये बात
उन्होंने बीजेपी नेता राम माधव पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि एक दिन राम माधव आए और कहा कि अगर मैं पनबिजली और रिलायंस बीमा योजना को मंजूरी दे दूं, तो 300 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि उन्होंने उन्हें मना कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+