नरेंद्र मोदी कल बनारस नहीं, विशाखापट्टनम जाएंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल से शुरू होने वाला बनारस का दौरा फिलहाल टाल दिया गया है। वे कल यानी मंगलवार को हुदहुद तूफान से हताहत लोगों का हालचाल जानने विशाखापत्तनम जायेंगे। जानकारों ने बताया कि उनके बनारस के नए कार्यक्रम को जल्दी ही अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्हें बनारस में कई अहम कार्यक्रमों में भाग लेना था।

हुदहुद की रफ्तार
इस बीच, हुदहुद तूफान की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है लेकिन लगातार बारिश जारी है। सोमवार सुबह पांच बजे से NDRF की टीम पुन: राहत बचाव कार्य में लग गई है।
सूत्रों ने बताया कि मोदी ने खुद बनारस के अपने पहले से तय कार्यक्रम के स्थान पर तूफान प्रभावित इलाकों में जाने का फैसला किया।












Click it and Unblock the Notifications