राहत की खबर: तत्काल टिकट रद्द कराने पर मिलेगा पूरा पैसा
नई दिल्ली। महंगाई के इस दौर में भारतीयों के लिए एक राहत की खबर है कि अब रेलवे विभाग यात्रियों को तत्काल और प्रीमियम ट्रेनों के टिकट रद्द कराने पर पूरा पैसा वापस करेगा। जी हां रेलवे अब रिफंड की व्यवस्था लागू करने जा रहा है जो कि 1 जुलाई से लागू होगी।
साथ ही भारतीय रेलवे ने अब प्रीमियम ट्रेन का टिकट 15 दिन पहले के बजाय 30 दिन पहले करने का फैसला किया है जिसकी बुकिंग अब टिकट विंडों से भी करायी जा सकती है। रेलवे ने उस समस्या का भी समाधान खोज लिया है जिसमें कहा जाता है कि तत्काल टिकट बुक करने पर रेलवे की वेबसाइट क्रैश हो जाती है इसलिए अब रेलवे बोर्ड अब तत्काल टिकट अलग-अलग समूह में बांटेगे जिससे कि ऑनलाइन टिकट बुक करने पर वेबसाइट पर ट्रैफिक ना बढ़े और वेबसाइट क्रैश ना हो।
यही नहीं प्रीमियम ट्रेनों का किराया अब टिकट बिक्री संख्या की बजाय निर्धारित स्लैब के हिसाब से भी बढ़ने जा रहा है जिससे किया यात्रियों को सफर करने में किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।













Click it and Unblock the Notifications