जब इस लड़की को देखते हुए पीएम मोदी बोले- अय्यो...., जानें कौन हैं श्रृद्धा जैन?
Instagram influencer Shraddha Jain, बीते दिनों आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर पर एक मजेदार वीडियो साझा किया था।

Instagram influencer Shraddha Jain, कॉरपोरेट सेक्टर में हो रही छंटनी पर मजेदार व्यंग करके फैमस हुई इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर श्रद्धा जैन हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली हैं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ हुई अपनी इस मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की है। इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर श्रद्धा जैन तस्वीर को शेयर करते हुए इस मुलाकात को अपने जीवन का एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है। साथ पीएम मोदी से जुड़ा मजेदार किस्सा शेयर किया है। श्रद्धा जैन को अय्यो श्रद्धा के नाम से भी जाना जाता है।

श्रद्धा को देखकर पीएम मोदी बोले- अय्यो...
श्रद्धा ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'नमस्कार, हां मैं अपने देश के आदरणीय प्रधानमंत्री से मिली। मुझसे उनका पहला शब्द था- अय्यो!' श्रद्धा ने बताया कि एक बार तो उन्हें अपने कानों पर भरोसा ही नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री ने उनका पेट वर्ड 'अय्यो' कहा। मैं तो हक्का-बक्का रह गई। सोचने लगी, ओ माइ गॉड, उन्होंने सच में ये कहा। सच में ऐसा हुआ!!! देखिए।'

केजीएफ स्टार यश भी पीएम मोदी से मिले
उन्होंने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी कहा है। दूसरी अन्य फोटो में श्रद्धा के साथ 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी और केजीएफ एक्टर यश भी दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धा ने बताया कि, मैंने कमरे में प्रवेश करते ही हाथ मिलाया और उन्होंने कहा, "अय्यो"। बता दें, श्रद्धा एक कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक भारतीय अभिनेत्री भी हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। जो काफी मजेदार होते हैं।

हाल ही में उनका एक वीडियो हुआ था वायरल
बीते दिनों आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन और जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर पर एक मजेदार वीडियो साझा किया था। क्लिप में श्रद्धा ने नौकरी से निकाले गए एक टेक एक्सपर्ट की भूमिका निभाई थी। जिसमें वो नौकरी से निकाले जाने के बाद नई नौकरी के लिए इंटरव्यू देने का रोल कर रही हैं। उन्होंने 4.23 मिनट के वीडियो में लगातार ऐसी बातें की थी। जिसने हर किसी का दिल जीत लिया था।
ये वीडियो हुआ था वायरल
उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह बेंगलुरु में रहती हैं और उनके 83,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह आसपास हो रहे मुद्दों पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा खूब सराहा जाता है। 2 घंटे पहले पोस्ट की गई इस तस्वीर को करीब 1 लाख से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। उनमें से कई ने कंटेंट क्रिएटर को उपलब्धि के लिए बधाई दी।












Click it and Unblock the Notifications