Instagram Down: एक हफ्ते में दूसरी बार डाउन हुआ इंस्टाग्राम, घंटे भर की बाद ठीक हुई सर्विस

Instagram Down: एक हफ्ते में दूसरी बार डाउन हुआ इंस्टाग्राम, घंटे भर की बाद ठीक हुई सर्विस

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर: सोशल मीडिया साइट्स इंस्टाग्राम देर रात एक बार फिर से डाउन हो गया था। इंस्टाग्राम हफ्ते भर में दूसरी बार डाउन हुआ था। रात 12 बजे के बाद तकरीबन एक घंटे के लिए इंस्टाग्राम डाउन रहा और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने शुक्रवार को देर रात कहा कि उन्होंने अपनी सर्विस सही कर ली है। इंस्टाग्राम ने एक ट्वीट में कहा, "चीजें ठीक हो गई हैं और अब सब कुछ सामान्य हो जाना चाहिए। हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद।"

Instagram Down

सोमवार की देर रात फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म को बड़े पैमाने पर आउटेज का सामना करने के बाद इंस्टाग्राम एक हफ्ते के भीतर फिर से कई यूजर्स के लिए डाउन हो गया था। डाउनडेटेक्टर ने तेज स्पाइक के साथ इंस्टाग्राम आउटेज की पुष्टि की, जहां लगभग 10,400 यूजर्स ने ऐप से संबंधित मुद्दों परेशानियों के बारे में बताया। जबकि कुछ ने सर्वर कनेक्शन की दिक्कत के बारे में बात की।

इंस्टाग्राम के डाउन होने के बाद यूजर्स को उनकी फीड अपडेट नहीं मिल रही थी। बार-बार रिफ्रेश करने के बाद भी यूजर्स इंस्टाग्राम में फीड नहीं देख पा रहे थे। इस समस्या को देखने के बाद इंस्टाग्राम ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, ''हमें पता है कि आप में से कई लोगों को इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हमें इस परेशानी के लिए बहुद खेद है। जितनी जल्दी हो सके इसे ठीक करने के लिए हम काम कर रहे हैं।"

इंस्टाग्राम के डाउन होने के बाद ट्विटर पर #instagramdownagain का हैशटैग भी चला। जिसके साथ यूजर्स ने कई मजेदार मीम्स भी शेयर किए। हालांकि भारत में इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों ठीक काम कर रहे थे। लेकिन कुछ यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर फोटो पोस्ट करने और फीड लोड में दिक्कत आ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+