Sabarkantha Accident: गुजरात के साबरकांठा में सड़क हादसा, बस ने ईको कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत
Sabarkantha Road Accident: गुजरात के साबरकांठा जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। अहमदाबाद-उदयपुर नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक निजी बस और ईको कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यह दुखद घटना गांभोई पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले जसवंतगढ़ पाटिया के पास घटित हुई।

Ahmedabad-Udaipur Highway पर कैसे हुआ हादसा?
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ईको कार शामलाजी से हिम्मतनगर की ओर जा रही थी। नेशनल हाईवे पर जसवंतगढ़ पाटिया के पास, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से पिचक गई।
शॉर्टकट बना काल एक ही झटके में 6 जिदंगयां खत्म होगई। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कार चालक हाईवे पर एक अवैध कट (Illegal Cut) से शॉर्टकट लेने की कोशिश कर रहा था, तभी पीछे से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग अरवल्ली जिले के मोडासा तालुका के सरडोई गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही गांभोई पुलिस का काफिला और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बरकांठा के डिप्टी एसपी (DSP) ए.के. पटेल ने पुष्टि की कि हादसे में 6 लोगों की जान चली गई है। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। कार के मलबे में फंसे शवों को निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। घायलों को हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हाईवे पर लगा लंबा जाम, सुरक्षा पर उठे सवाल
हादसे के बाद अहमदाबाद-उदयपुर नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवाजाही सामान्य हो सकी। इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार और अवैध कटों की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर बसें अक्सर निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज चलती हैं, जिससे आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं।














Click it and Unblock the Notifications