Ladli Behna Yojana: 35वीं किस्त के ₹1500 अब तक नहीं मिले? तुरंत करें ये काम वरना अटक सकता है पैसा
Ladli Behna Yojana 35th installment: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। राज्य सरकार की सबसे लोकप्रिय 'लाड़ली बहना योजना' की 35वीं किस्त (35th Installment) जारी कर दी गई है।
इस बार महिलाओं के खाते में पहले से ज्यादा यानी ₹1500 की राशि ट्रांसफर की गई है। लेकिन, किस्त जारी होने के कई दिनों बाद भी प्रदेश की कुछ महिलाओं के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है।

ऐसे में घबराने की बजाय कुछ जरूरी काम तुरंत करना बेहद जरूरी है, वरना भुगतान और देर से मिल सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।
Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त 12 अप्रैल को सीहोर से जारी हुई
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 अप्रैल 2026 को सीहोर जिले के आष्टा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की लगभग 1.29 करोड़ बहनों के खाते में कुल राशि ट्रांसफर की। पहले इस योजना के तहत ₹1250 दिए जाते थे, जिसे अब सरकार ने बढ़ाकर ₹1500 प्रति माह कर दिया है।
यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजा गया है।
Ladli Behna Payment Status: खाते में पैसा नहीं आया तो सबसे पहले क्या करें?
अगर आपके मोबाइल पर बैंक से पैसे आने का मैसेज नहीं आया है, तो जरूरी नहीं कि भुगतान रुका हो। कई बार तकनीकी कारणों या बैंक सर्वर की देरी से मैसेज नहीं आता। ऐसे में इन तरीकों से तुरंत अपना स्टेटस चेक करें:
1. बैंक पासबुक अपडेट कराएं
अपने नजदीकी बैंक शाखा या CSP सेंटर पर जाकर पासबुक अपडेट कराएं। इससे साफ पता चल जाएगा कि राशि आई है या नहीं।
2. ATM या मोबाइल बैंकिंग से बैलेंस चेक करें
अगर आपके पास ATM कार्ड या मोबाइल बैंकिंग सुविधा है, तो बैलेंस चेक करके भुगतान की पुष्टि कर सकते हैं।
3. आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेटस देखें
लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी डालकर भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है।
क्यों अटक सकता है पैसा?
विशेषज्ञों के मुताबिक, कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से DBT भुगतान रुक जाता है। इनमें सबसे आम समस्याएं हैं:
- बैंक खाते का आधार से लिंक न होना
- DBT/NPCI एक्टिव न होना
- बैंक खाता बंद या निष्क्रिय होना
- आवेदन में नाम या दस्तावेज की गलती
- मोबाइल नंबर अपडेट न होना
अगर इनमें से कोई भी समस्या है, तो जल्द से जल्द उसे ठीक कराना जरूरी है। यदि आपकी पात्रता सही है और फिर भी पैसा नहीं आ रहा, तो आप मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
Ladli Behna Yojana शुरु करने के पिछे सरकार का क्या है उद्देश्य?
सरकार का कहना है कि लाड़ली बहना योजना सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। योजना के जरिए महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी जरूरतों में मदद मिलती है। राज्य सरकार आने वाले समय में योजना की राशि और लाभों को लेकर नए फैसले भी ले सकती है। ऐसे में लाभार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक और दस्तावेज संबंधी जानकारी अपडेट रखें ताकि भविष्य में किसी किस्त में परेशानी न हो














Click it and Unblock the Notifications